Aaj Ka Mausam: आंधी-पानी के साथ गिरेंगे ओले', UP-MP समेत 9 राज्यों में तूफान की आशंका,अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के 9 राज्यों में आज भी आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ का असर 8 अप्रैल तक रहेगा इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतनी होगी।
जिन 9 जगहों पर आज बरसात हो सकती है उनके नाम हैं राजस्थान , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार , पश्चिम बंगाल , एमपी, राजस्थान , हिमाचल और उत्तराखंड। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर
दिल्ली-एनसीआर में 8 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा। वैसे आज मौसम के साफ रहने के आसार हैं इसका तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, 7 और 8 अप्रैल को आंशिक बादल छाने, बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने व तेज हवाओं से सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
UP-Bihar Weather Today : भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी 6 से 8 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी में लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर में जोरदार बारिश की चेतावनी है। वहीं, बिहार में पटना, पश्चिम-पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
Rajasthan Weather Today :आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
राजस्थान में 6 से 8 अप्रैल तक आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।7 अप्रैल के लिए जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में येलो अलर्ट जारी है।
Weather Forecast Today: हिमाचल में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी
हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला सहित चार-पांच जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
West Bengal Weather: बारिश का अलर्ट
दक्षिण बंगाल में शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहेगा। वहीं, उत्तर बंगाल के उप-हिमालयी जिलों जैसे दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार में 8 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी।
Madhya Pradesh Weather: भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में 6 अप्रैल को भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी भी दी गई है।
Haryana-Punjab Mausam: हरियाणा-पंजाब में रेन अलर्ट
हरियाणा और पंजाब में भी 6 अप्रैल को खराब मौसम का अनुमान है। यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी में 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में बारिश, तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
UttaraKhand Weather: उत्तराखंड में होगी भारी बरसात
उत्तराखंड में 6-7 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की-मध्यम बारिश की व्यापक संभावना है। नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है, जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications