Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण तापमान में कमी आई है, मौसम विभाग ने 24 मार्च 2026 को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते कई राज्यों में आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
उसका कहना है कि अगले 48 घंटे के दौरान करीब 9 राज्यों में आंधी-बारिश कहर बरपाएगी। उसके मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिन तक यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, कर्नाटक में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे
आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
Uttar Pradesh Ka Mausam: भारी बारिश की चेतावनी
पश्चिमी यूपी जैसे मेरठ, सहारनपुर, नोएडा में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (बहराइच, अयोध्या, जौनपुर आदि) में भारी बारिश की चेतावनी है।
Bihar Weather Forecast : येलो अलर्ट जारी
राज्य के करीब 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 18°C तक गिर सकता है। यहां तेज हवाएं चल सकती हैं।
Himachal Pradesh Weather Update: भारी बर्फबारी की आशंका, अलर्ट जारी
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। मनाली जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान -8°C तक जा सकता है। 23 मार्च से बारिश और तेज होने के आसार हैं।
Uttarakhand Rain Alert: देहरादून में बादल छाए रहेंगे
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। देहरादून में बादल छाए रहेंगे।
Maharashtra ka Mausam Update: कई जगहों पर होगी बरसात
विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने (Lightning) की संभावना है। मुंबई और कोंकण में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन उमस (Humidity) बनी रह सकती है। कुछ तटीय इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications