Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में आसमान उगलेगा आग, हिमाचल समेत 7 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं, कई राज्यों में पारा 40 पार चल रहा है तो वहीं मौसम विभाग ने 23 अप्रैल के लिए 8 राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है और 7 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि आज से लेकर अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश, तूफान और तेज हवाएं चलेंगी जबकि उत्तर-पश्चिम, मध्य के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी, उसने यहां पर लू के लिए चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, कब होगी बरसात?
राजधानी दिल्ली में 23 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, कई जिलों में तो पारा 40-42 पार पहुंच चुका है,24 अप्रैल से यहां भीषण लू चलने का अलर्ट है, जब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। इसके बाद, दिल्ली-एनसीआर में 25 अप्रैल से बादल छाएंगे। 26-28 अप्रैल के बीच हल्की बारिश (30-40 किमी/घंटा हवाओं संग) से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
UP में चढ़ेगा पारा, सता रही है गर्मी
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है; कई शहरों में पारा चालीस पार पहुंच चुका है। 23-26 अप्रैल के बीच लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में भीषण लू चल सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में चलेगी लू, तप रहा है पटना
बिहार में 23 अप्रैल तक लू चलेगी, पर इसके बाद मौसम बदलेगा। अगले कुछ दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने के साथ 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने से गर्मी कम हो सकती है; हालाँकि पटना में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पहाड़ों पर होगी बरसात, अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24-28 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के आसार हैं।
पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी
पूर्वी भारत में 28 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और पुरुलिया सहित कई जिलों में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं डिब्रूगढ़, जोरहाट, गुवाहाटी, कछार और लखीमपुर सहित अनेक जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications