Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश बरपाएगी कहर, दिल्ली का क्या है हाल?
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण एक बार फिर से मौसम कहीं-कहीं हल्की ठंड वाला हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मार्च 2026 को भारत के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि अगले 48 घंटे के दौरान करीब 8 राज्यों में आंधी-बारिश कहर बरपाएगी।
उसके मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर , लद्दाख, यूपी, एमपी, बिहार, केरल, कर्नाटक में बारिश की आशंका है, जिसके लिए उसने कहीं पर येलो और कहीं पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे
दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश बहुत हल्की होने के आसार हैं, यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
Uttar Pradesh Ka Mausam: भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वी उत्तर प्रदेश (बहराइच, अयोध्या, जौनपुर आदि) में भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी यूपी में भी बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
Bihar Weather Forecast : येलो अलर्ट जारी
राज्य के करीब 18 जिलों (पटना, गया, मुजफ्फरपुर) में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 18°C तक गिर सकता है।
Gujarat Weather Today: कई जिलों में हीट वेव की स्थिति
सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर, जामनगर और भावनगर में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन बाद यहां भी बरसात की संभावना दिख रही है।
Himachal Pradesh Weather Update: रेन अलर्ट जारी
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। मनाली जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान -8°C तक जा सकता है। 23 मार्च से बारिश और तेज होने के आसार हैं।
Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में भी होगी बरसात
पूर्वी मध्य प्रदेश. जबलपुर, रीवा. इंदौर और भोपाल जैसे हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यहाँ तापमान में 3-5°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Karnatka Weather: कर्नाटक में होगी बारिश
तटीय कर्नाटक में मौसम गर्म और उमस भरा (Hot & Humid) बना रहेगा। हालांकि, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications