Aaj Ka Mausam: लखनऊ में पारा पहुंचा 42 पार, 7 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, क्या है IMD का अपडेट?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में पारा 40 पार चल रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है, उन्हें लग रहा है कि गर्मी का अभी ये हाल है तो मई-जून में क्या होगा? तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट डराने वाला है, उसने 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है तो वहीं 7 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका जताई है।

जिन राज्यों में आंधी-पाानी की आंशंका है वो हैं हिमाचल, कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जबकि जहां गर्मी कहर बरपाएगी वो हैं यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी और उत्तराखंड।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में नो बारिश , बढ़ेगी गर्मी

राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। यहां 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली में 24 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर लू की आशंका है और तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

UP में चढ़ेगा पारा, IMD ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर, गाजीपुर और सोनभद्र जैसे जिलों में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। कानपुर और लखनऊ में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, और IMD ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ सकती है।

बिहार में बारिश की आशंका

बिहार के कुछ जिलों में 24 और 25 अप्रैल को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। पटना में 24 और 25 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं, जो गर्मी से थोड़ी राहत दे सकते हैं।

उत्तराखंड में नहीं होगी बारिश

उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।IMD के अनुसार, औली में 22 अप्रैल को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं देहरादून में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन 25 और 26 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलेंगी, और शिमला में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में रेन अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर में 21 से 25 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान असम और मेघालय में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए भी चल सकती हैं, जबकि इन तीनों राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+