Aaj Ka Mausam: यूपी-राजस्थान में बढ़ेगी सूरज की तपिश, 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, क्या है IMD का अपडेट?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, अभी से ही कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण भारत के एक-दो राज्यों में धूल भरी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उसने कहा है कि यूपी, एमपी, बिहार में सूरज की तपिश बढ़ेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं 8 राज्यों में हीटवेव की आशंका है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में बारिश के आसार नहीं, बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से धूप-छांव का खेल जारी है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है तो वहीं दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बीच-बीच में बादल छा सकते हैं।

राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल

राजस्थान में बढ़ता तापमान लोगों के लिए सिरदर्दी बन गया है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में लू और तेज हवाओं के कारण 'हीटवेव' का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। अगले दो दिनों के यहां पर हीटवेव का 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है।

UP में चढ़ेगा पारा, रहें सभलकर

उत्तर प्रदेश में लोगों को अगले कुछ दिनों तक तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बुंदेलखंड के बांदा और झांसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में लू का अलर्ट घोषित है। आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, सुलतानपुर, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई जैसे शहरों में पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। आने वाले दिनों में हवाओं की गति बढ़ेगी और दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। आज फिलहाल बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है।

महाराष्ट्र में बारिश की आशंका

आईएमडी ने महाराष्ट्र के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और गुजरात के कुछ भागों पर भी बारिश के आसार हैं। सूरत, भावनगर, कांडला, अमरेली, जूनागढ़, वलसाड़, वापी, गांधीनगर, वड़ोदरा में बारिश के लिए अलर्ट जारी है।

पूर्वोत्तर में बिगड़ेगा मौसम

पूर्वोत्तर जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।

जम्मू-कश्मीर में होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर की घाटी में भी मौसम बदलता रहेगा। घाटी के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-करगिल और बांदीपोरा-गुरेज़ रोड सहित कई महत्वपूर्ण सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। आज भी यहां पर अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में बरसेंगे बादल

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन की आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हुआ है, जिससे तापमान में कमी आई। अगले कुछ घंटों के लिए चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून के कुछ हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+