Aaj Ka Mausam: लखनऊ में पारा पहुंचा 40 पार, 8 राज्यों में चलेगी लू, 5 राज्यों में तगड़ी बारिश का Alert

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों को तंग किया हुआ है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं 8 राज्यों में हीटवेव की आशंका है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39-41°C और न्यूनतम 20-22°C रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान सामान्य के पास रहेगा (-1.5°C से 1.5°C), जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।

राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल

मौसम विभाग ने बताया कि 20 अप्रैल से यहां पर लू की संभावना है, बालोतरा, ब्यावर, केकड़ी, अनूपगढ़, फलोदी, सांचौर, डीग, दूदू, खैरथल-तिजारा, नीम का थाना, शाहपुरा और जयपुर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड-हिमाचल और JK में आंधी-तूफान का अलर्ट

आईएमडी ने अगले 72 घंटों के दौरान पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इसके असर से उत्तराखंड में आंशिक रूप से, वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है।

UP में चढ़ेगा पारा, लखनऊ में पारा 40 के पार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। लखनऊ में संडे को पहली बार तापमान 40°C के पार पहुंचा, विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों में यह 42°C तक जा सकता है। आज यहां अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 24°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर में 20 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलेगा

जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलेगा, कश्मीर में दूसरे दिन भी हल्की से मध्यम वर्षा जारी रही। नए पश्चिमी विक्षोभ से ऊंचे पहाड़ों में हल्की बर्फबारी संभव है। IMD ने अगले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, हिमपात और गरज संग छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+