Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में रेन अलर्ट, उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, क्या दिल्ली में बरसेंगे बदरा?
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दो दिनों से काफी बरसात हो रही है, जिसकी वजह से मार्च में ही जून की गर्मी सह रहे लोगों को काफी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज भी कई प्रदेशों में बारिश होने की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ स्थानों पर पारा चढ़ेगा जिसकी वजह से गर्मी बढ़ेगी।

भारत के अलग-अलग हिस्सों पर बारिश का क्या असर होगा?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है। देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, दक्षिणी हिस्सों में मानसून से पहले की हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस बदलाव के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जहां पर रेन अलर्ट जारी हुआ है, वो हैं दिल्ली, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश।
Delhi-NCR Weather Today: राजधानी में छाए रहेंगे आंशिक बादल
राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार हैं, आज यहां पर अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं ऐसा ही हाल एनसीआर में देखने को मिल सकता है।
Bihar Weather Forecast : हल्की बारिश के आसार
गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण में रेन अलर्ट है। न्यूनतम: 15°C और अधिकतमा तापमान 32°C रहने के आसार हैं।
Gujarat Weather Today: कई जिलों में हीट वेव की स्थिति
सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर, जामनगर और भावनगर में हीटवेव का अलर्ट जारी है तो वहीं अहमदाबाद और गांधीनगर में बरसात हो सकती है। न्यूनतम: 15°C और अधिकतमा तापमान 32°C रहने के आसार हैं।
Himachal-Uttarakhand Weather Update: येलो अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं । कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर , अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर में पारा चढ़ेगा, कुछ जगहों पर हीटवेव का भी अलर्ट जारी है। न्यूनतम: 20°C और अधिकतमा तापमान 34°C रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications