IMD Warning: फरवरी में फिर बिगड़ेगा मौसम, इन जगहों में बारिश की आशंका, बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जारी है, फरवरी का महीना शुरू होने के बावजूद ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है, मौसम विभाग के मुताबिक 6 या 7 फरवरी से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ेगा, वेस्‍टर्न डिस्‍टरबेंस के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। हालांकि दिल्‍ली-NCR समेत समूचे उत्‍तर भारत में दो दिन से धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, बावजूद इसके ठंड का प्रकोप जारी है।

देश के कई जगहों पर तापमान गिर गया है...

देश के कई जगहों पर तापमान गिर गया है...

बारिश की वजह से देश के कई जगहों पर तापमान गिर गया है और लोगों को शीत लहर और घने कोहरे का सामना कर पड़ रहा है, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतें हुई हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान यहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बारिश की संभावना है, जबकि निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर ने कहा है कि दिल्‍ली एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं, आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात जारी रहने की संभावना है तो वहीं आज राजस्थान, पंजाब, एमपी, यूपी के कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

जारी है सर्दी का सितम

जारी है सर्दी का सितम

यही नहीं सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कई जगहों पर जबकि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर आज और कल मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+