Weather: दिल्ली में मई में भी होगी बारिश, अगले महीने भारत में मिला-जुला रहेगा मौसम, जानिए IMD ने क्या कहा?

Weather update: मई में देश भर में औसत बारिश सामान्य रहने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में अगले महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

Weather update

Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले महीने मई में देश में मिला-जुला मौसम रहेगा। मई के चरम गर्मी के महीने में उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में सामान्य या सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड होने की संभावना है। वहीं दिल्ली में भी मई महीने में बारिश होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को आने वाले महीने मई के लिए अपडेट देते हुए कहा कि मई के महीने में उम्मीद से कम गर्मी और हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर राज्यों में सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया जाएगा।

उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्रों में बारिश भी सामान्य या अधिक होने की संभावना है। लेकिन पूर्व, पूर्व-मध्य, पूर्वोत्तर भारत और प्रायद्वीपीय में स्थिति सही रहेगी। इन इलाकों में भी मई के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा, ''आम तौर पर मई में, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होता है, लेकिन इस बार तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचता हुआ नहीं दिख रहा है। त्तर-पश्चिम भारत और पश्चिम-मध्य भारत में तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में हीटवेव भी कम रिकॉर्ड करने की भी संभावना नहीं है। लेकिन अलग-अलग तरीकों से कभी-कभार थोड़ी गर्मी हो सकती है।''

दिल्ली में कैसा रहेगा मई में मौसम?

गर्मियों का मौसम आते ही दिल्लीवासी भीषण गर्मी का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर लेते हैं। इस साल मई में दिल्ली वालों को राहत की सांस लेने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मई महीने में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। दिल्ली में बारिश मई के महीने में सामान्य से ज्यादा होगी।

IMD के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत में, अधिकतम तापमान मई के महीने के लिए सामान्य से सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। जबकि बारिश लगभग सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में चल सकती है लू?

बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय गुजरात में मई में सामान्य से अधिक लू चलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+