IMD: देश में अगले 3-5 दिनों में और बढ़ेगी गर्मी, इन इलाकों में होगी बारिश, जानें लू की क्या रहेगी स्थिति
मौसम विभाग ने कहा कि तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन लू की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। लू जैसी की कोई स्थिति नहीं रहेगी।

IMD: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को वेदर को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 3-5 दिनों के दौरान देश के अधिकतर भागों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्सों में लू की कोई स्थिति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन लू की स्थिति में कोई वृद्धि नहीं होगी। उक्त अवधि के दौरान देश के किसी भी हिस्से में कोई महत्वपूर्ण लू की स्थिति नहीं होगी।
Recommended Video

आईएमडी ने कहा कि इस दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तापमान सामान्य रहेगा। 9 अप्रैल को तेलंगाना और तमिलनाडु, पुदुचेरी, और कराईकल में और अगले पांच दिनों के दौरान केरल में अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ हल्की हवाओं के साथ बारिश होगी।
यह भी पढ़ें- Weather Update: बादलों ने एक बार फिर बढ़ाई किसानों की धड़कन, जानिए अगले दो से तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications