Weather Update: बादलों ने एक बार फिर बढ़ाई किसानों की धड़कन, जानिए अगले दो से तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

आसमान में काले बादल दिखाई देने से किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में मौसम साफ हो जाएगा। किसानों को डरने की जरूरत नहीं है।

Weather Update Varanasi

Weather Update: वाराणसी से लेकर पूरे पूर्वांचल में आसमान में एक बार फिर काले बादल नजर आने लगे हैं। किसानों का कहना है कि अगर अभी बारिश हुई तो जो गेहूं की जितनी फसल बची है वह भी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

हवा की रफ्तार थमने के चलते आसमान में बादल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। रविवार की सुबह आसमान में बादल दिखाई देने के बाद किसानों की धड़कन एक बार फिर बढ़ गई हैं। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग करने के लिए किसान परेशान हैं।

आसमान में बादल दिखाई देने के बाद किसानों के अंदर डर है कि जितनी फसल बची हुई है उतने की कटाई करते हुए तत्काल सुरक्षित घर तक पहुंचा दिया जाए। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि किसानों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।

दो दिन तक मौसम सामान्‍य: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को दिन में जिस तरीके से वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में मौसम रहा उसी तरीके से रविवार को भी रहेगा। कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

वहीं यह भी बताया गया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। रविवार के बाद आसमान में दिखने वाले बादल भी छंट जाएंगे और फिर तेज धूप निकलेगी। ऐसे में यह खबर किसानों के लिए राहत की खबर है।

धूल भरी आंधी की संभावना:मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आसमान में बादलों के छाने से मौसम सुहाना रहेगा, बारिश नहीं होगी। अगले एक-दो दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन तेज़ हवाएँ और धूल भरी आँधियाँ संभव हैं।

किसानों को लगेगा समय: वहीं इस बारे में किसानों से बात किया गया तो किसानों ने बताया कि अभी लगभग आधी फसल खेत में ही है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में कटाई पूरी होने में करीब 10 से 12 दिन का समय लग सकता है।

किसानों द्वारा बताया गया कि बरसात के दौरान तेज हवा और ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल पूरी तरह लेट गई हैं। यही कारण है कि इस बार गेहूं की कटाई करने में अधिक समय लग रहा है और पैदावार भी काफी कम हो रही है।

वाराणसी के चंदीपट्टी निवासी किसान संतोष पटेल ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कई दिनों से पानी में भीगी रहने के कारण गेहूं के दाने काले हो गए हैं। वहीं, गेहूं के दानें विकसित नहीं हो पाए, जिससे उपज कम हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+