मानसून के लिए दिल्ली को करना होगा अभी लंबा इंतजार, मौसम विभाग ने कही ये बात
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसू सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी इसके पहुंचने में वक्त लगेगा। मौसम विभाग में डिप्टी डीजी आनंद शर्मा ने कहा है कि मानसून के दिल्ली पहुंचने में अभी वक्त है, अभी काफी इंतजार करना होगा। पहले यह देखना होगा कि मानसून मध्यप्रदेश कब पहुंचता है और फिर उत्तर प्रदेश में आएगा, इसके बाद मानसून यह दिल्ली में दस्तक देगा।
Recommended Video

मानसून सही रफ्तार से बढ़ रहा
शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से बताया गया, मानसून एकदम सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को ये कवर कर चुका है। अगले 48 घंटे में यह ओडिशा के बचे हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, दक्षिण एमपी और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच जाएगा।

यहां होने वाली है भारी बारिश
दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार की ओर मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां को देखते हुए अगले 48 घंटों में इन राज्यों के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के अंदर तेलंगाना, असम और मेघालय में अलग-अलग समय पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आज इन शहरों में बारिश
अगले दो दिनों में मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में गहरा होते कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखना जरूरी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम को सादुलपुर, लोहारू, नूंह, पलवल, औरंगाबाद, होडल, बरसाना और मैनपुरी के आसपास के क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश होगी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications