IMD Alert: चेन्नई- बेंगलुरु में मौसम खराब, क्या शनिवार को भी होगी बारिश?
IMD Alert: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव की प्रणाली के कारण चेन्नई और बेंगलुरु में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेन्नई सहित तमिलनाडु में शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है और कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और आस-पास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने 14 दिसंबर को चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है।

रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, करूर, डिंडीगुल, तिरुप्पुर और कोयंबटूर जैसे अलग-अलग इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।
चेन्नई में अड्यार नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने शहर में 14 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बेंगलुरू में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 76 है, जो मध्यम वायु गुणवत्ता दर्शाता है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) इस मौसम के लिए बंगाल की खाड़ी में बने दबाव को जिम्मेदार ठहराया है।
बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश ने न केवल दैनिक जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि लोगों को ठंडा का भी एहसास दिला दिया है । IMD ने कहा कि निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के पूर्वानुमान के साथ अपडेट रहें ।












Click it and Unblock the Notifications