इमाम ने जिसे महिला समझ बनाया जीवन साथी, दो हफ्ते बाद निकली 'मर्द', ऐसे हुआ खुलासा
नई दिल्ली। लड़का हो या लड़की शादी हर किसी के लिए खास लम्हा होता है, हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है। अफ्रीकी देश युगांडा में एक मस्जिद में इमाम शेख मंतूबा का भी सपना था कि उनकी शादी हो और एक खूबसूरत पत्नी हो। शेख मंतूबा यह सपना जल्द ही पूरा भी हुआ, उन्होंने अपनी प्रमिका से शादी की और उसे घर ले आए। सब कुछ सही चल रहा था लेकिन एक दिन इमाम के होश उस समय उड़ गए जब उन्हें पता चला कि जिससे उन्होंने शादी की थी वह महिला नहीं बल्कि मर्द है।

शादी के दो सप्ताह तक नहीं हुआ खुलासा
जी हां, इमाम शेख मंतूबा को शादी के दो हफ्ते तक पता ही नहीं चला की जिसे उन्होंने लड़की समझ के शादी की वह असल में एक मर्द है। दरअसल कहानी एक महीने पहले से शुरू होती है जब शेख मंतूबा की मुलाकात नबूकीरा नाम की एक महिला से हुई। शेख मंतूबा नबूकीरा को देखते ही फिदा हो गए और उसे प्रपोज कर दिया। नबूकीरा ने भी इमाम का प्यार कबूल कर लिया और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद जब सुहागरात का समय आया ता उस रात नबूकीरा ने बड़ा ही अजीबोगरीब बहाना बनाया।

सुहागरात पर बनाया ये बहाना
नबूकीरा ने इमाम से कहा कि जब तक वह अपने माता-पिता से एक बार मिल नहीं लेती उनके बीच शारीरिक संबंध नहीं बन सकता। शेख मंतूबा ने पत्नी की बात मान ली और इसी इंतजार में दो सप्ताह बीत गए। शेख मंतूबा को उम्मीद थी की वह जल्द ही पत्नी के माता-पिता से मुलाकात करेंगे। लेकिन इस बीच पड़ोसी ने कुछ ऐसा किया जिससे इमाम की पत्नी का रहस्य खुल गया। पड़ोसी ने पुलिस में शिकायत की कि उसने शेख की पत्नी को घर में टीवी और नकदी चुराते हुए देखा है, उसने यह भी दावा किया कि शेख की पत्नी मर्द है।

पड़ोसी ने किया पर्दाफाश
पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए इमाम की पत्नी नबूकीरा को गिरफ्तार किया और उसकी तलाशी ली। पुलिस की तलाशी में नबूकीरा का पर्दाफाश हो गया और उसका राज सबके सामने आ गया। दलअसल, महिला जैसा दिखने के लिए वह मेकअप और कपड़ों का सहारा लेता था। पुलिस ने जब इस बात की जानकारी इमाम शेख मंतूबा को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मुसलमान भी नहीं है आरोपी युवक
पुलिस के मुताबिक इमाम शेख मंतूबा की पत्नी ने पहले माता-पिता से मिलने के बहाने उनसे दूरी बनाए रखा। उधर जब पुलिस ने दुल्हन बने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि इमाम की पत्नी ना सिर्फ मर्द है बल्कि वह मुसलमान भी नहीं हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसका धर्म ईसाई है और असली नाम रिचर्ड है। वह चोरी के इरादे से इमाम के घर उनकी पत्नी बनकर आया था।
यह भी पढ़ें: CAA: प्रदर्शनकारियों ने गाया 'शाहरुख हो गया बेगाना सनम...', जानिए क्यों वायरल हो रहा ये Video
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications