CAA: प्रदर्शनकारियों ने गाया 'शाहरुख हो गया बेगाना सनम...', जानिए क्यों वायरल हो रहा ये Video
नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में युवा और महिलाएं पिछले एक महीने से सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस दौरान शाहीन बाग में भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली, लेकिन वहां के विरोध प्रदर्शन का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सीएए पर शाहरुख खान की चुप्पी को लेकर उन पर निशाना साधा है।

शाहरुख खान की चुप्पी पर उठे सवाल
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है, दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस हैं। सीएए और एनआरसी के खिलाफ कई बड़े एक्टर जहां अपना विरोध जता चुके हैं वहीं शाहरुख खान जैसे मेगास्टार अभी तक इस मुद्दे पर कोई भी बयान देने से बच रहे हैं। इस बात से शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी नाराज हो गए हैं और मंगवार की रात शाहरुख खान पर उन्हीं के एक गाने से निशाना साधा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, शाहीन बाग का एक वीडियो सामने आया है जिसे मुहम्मद मुबश्शिर नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोर्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक और युवती स्टेज से माइक पर शाहरुख का गाना गा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। इसमें प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' को कुछ अलग ही अंदाज में गाया । इस दौरान वहां कई महिलाएं और पुरुष भी बैठे दिखाई दे रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने गाया शाहरुख का ये गाना
प्रदर्शनकारियों ने गाया कि 'तुझे देखा तो यह जाना सनम, शाहरुख हो गया बेगाना सनम, अब बंटे कागज कैसे दिखाएंगे हम, खामोशी तेरी...शायर तेरा...होप मेरी जामिया तेरा, है लड़ रहा है मर रहा, खामोश क्यूं तू है खड़ा..मेरी आंखें तेरा वेट हैं कर रहीं, कब तू खोलेगा अपनी जुबां.. तू सामने देखता रहा, हम यहां पिटते रहे हमने आवाज दी, तू आया नहीं, तुझको दी है ये किसने कसम'।
#ShaheenBagh sends its love to SRK in a way never seen before:
Tujhe dekha to ye jaana sanam,
Shahrukh hogaya begaana sanamSomebody please show this to @iamsrk
— Md Mubashshir Naseer (@Mubashshir_N) January 9, 2020
. #ShaheenBaghProtest #ShaheenBaug pic.twitter.com/knXQL3W7vG
आमीर खान और अमिताभ बच्च पर भी उठाए गए सवाल
शाहीन बाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो से शाहीन बाग के नाराज लोग शाहरुख खान पर उन्हीं के गाने से निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही यूजर ने लिखा कि शाहीन बाग के लोगों ने जिस अंदाज में अपना प्यार भेजा है, ऐसा उन्होंने कभी नहीं देखा होगा। बता दें कि शाहरुख खान पहले एक्टर नहीं हैं जिन्हें सीएए को लेकर निशाने पर लिया गया। उनसे पहले अमीर खान और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों पर चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़के ने दुबई में ऐसे जीत लिया भारत की लड़की का दिल, वायरल हुई कहानी












Click it and Unblock the Notifications