IIT Baba: महाकुंभ ने कैसे बदल दी अभय सिंह की जिंदगी, रातों-रात 'IIT बाबा' के इंस्टाग्राम पर बढ़े लाखों फॉलोअर्स
IIT Baba Abhey Singh: महाकुंभ 2025 में 'IIT बाबा' के नाम से फेमस हुए अभय सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने के बाद करोड़ों के पैकेज पर काम करने के बाद अभय ने आध्यात्म की राह पर चलने का फैसला किया।
महाकुंभ में उनकी अंग्रेजी से प्रभावित होकर जब मीडिया वालों ने उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा तब उन्होंने अपने IITian होने की बात बताई। सोशल मीडिया पर अभय सिंह उर्फ IIT बाबा वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढूंढना शुरू किया।

10 दिन पहले तक जिस अभय सिंह के 6 हजार फॉलोअर्स थे आज उनकी संख्या 5 लाख पहुंचने वाली है। महाकुंभ ने 'IIT बाबा' को जबरदस्त प्रसिद्धि दिलाई है। 2 दिन पहले की बात करें तो अभय सिंह के इंस्टाग्राम पर 212 हजार फॉलोअर्स नजर आ रहे थे जो संख्या आज बढ़कर 492 हजार हो चुकी है और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।
कौन हैं IIT बाबा?
अभय सिंह, जिन्हें आज लोग IIT बाबा के नाम से जानते हैं, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे (मुंबई) से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई बड़े कॉर्पोरेट में काम किया, लेकिन आध्यात्मिकता की ओर झुकाव ने उन्हें एक अलग रास्ते पर ला खड़ा किया।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: IIT बाबा ने दिल्ली चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया किसे बनना चाहिए मुख्यमंत्री?
महाकुंभ में कैसे मिली प्रसिद्धि?
2025 के महाकुंभ मेले में, IIT बाबा का नाम अचानक चर्चा में आया। बाबा का अनोखा अंदाज और उनका बौद्धिक दृष्टिकोण कुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बाबा अपने टेंट में लोगों से विज्ञान, आध्यात्मिकता और आधुनिक जीवनशैली के बीच संतुलन बनाने की बातें करते हैं।
IIT से साधु बनने का सफर
अभय सिंह ने IIT से पढ़ाई करने के बाद एक कॉर्पोरेट जॉब में काम किया, लेकिन वहां उन्हें संतुष्टि नहीं मिली। धीरे-धीरे उन्होंने जीवन के गहरे अर्थ को समझने के लिए आध्यात्मिकता का रास्ता चुना। वे कहते हैं कि आधुनिक विज्ञान और आध्यात्मिकता को एक साथ जोड़कर इंसान अपने जीवन को अधिक बेहतर बना सकता है।
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता
IIT बाबा की महा कुंभ में बढ़ती लोकप्रियता का असर सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। उनके प्रवचनों और विचारों की वीडियो क्लिप्स वायरल हो रही हैं। खासतौर पर वे बातें जो विज्ञान और अध्यात्म को जोड़ने की कोशिश करती हैं।
IIT बाबा का संदेश
IIT बाबा कहते हैं, "विज्ञान और अध्यात्म विरोधाभासी नहीं हैं। दोनों का सही इस्तेमाल करके हम जीवन को सरल और सार्थक बना सकते हैं। कुंभ मेले में आकर मैंने समझा कि लोग अभी भी ज्ञान की तलाश में हैं, और मैं उनकी मदद करने के लिए यहां हूं।"
ये भी पढ़ें: IIT Baba: पढ़ाई में तेज, सीखने की ललक लेकिन परिवार के माहौल ने बदला, ऐसे गुजरा महाकुंभ वाले वायरल बाबा का बचपन












Click it and Unblock the Notifications