IFS अधिकारी ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर, पालतू जानवरों के साथ सो रहा आदमी, लोगों ने बताया धरती पर भगवान

जीवन की आपाधापी में जहां हर कोई अधिक से अधिक पैसा कमाने की होड़ में पड़ा है, ऐसे में बहुत कम ही लोग हैं जो सड़क पर आवार जानवरों के बारे में ना सिर्फ सोचते हैं बल्कि उन्हें अपने जीवन में अहम जगह देते हैं। सर्दी और बारिश के मौसम में जानवरों का जीवन काफी मुश्किल भरा होता है, वह खुद को बचाने के लिए शेल्टर की तलाश करते हैं। सर्दियों में आपने सड़क पर सिर्फ आवारा जानवरों को ही नहीं बल्कि गरीब लोगों को भी सड़क पर जीवन गुजारते हुए देखा होगा। लेकिन जीवन की गरीबी कितनी ही बड़ी क्यों ना हो अगर आप दिल से अमीर हैं तो कोई भी अमीर आपके सामने छोटा नजर आएगा। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जो सुर्खियां बटोर रही है।

stray dog

भारतीय वन अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सड़क पर लेटा व्यक्ति पालतू जानवरों को पनाह देता है। यह तस्वीर अपने आप में कई तरह के संदेश दे रही है। सड़क के किनारे एक व्यक्ति ने खुद का एक छोटा सा टेंट बना रखा है, वह जमीन पर लेटा है। लेकिन उसने अपने इस टेंट में कई पालतू कुत्तों को भी जगह दी है। ये कुत्ते उसके साथ उसी के बिस्तर पर पंखे के नीचे आराम से लेटे हैं।

अच्छी बात यह है कि यह व्यक्ति सुकून की नींद सो रहा है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं। लोग तस्वीर में नजर आ रहे व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा यह 24 कैरेट गोल्ड दिलवाला व्यक्ति है। दूसरे यूजर ने लिखा, यह दिल को छू लेने वाली तस्वीर है। एक अन्य यूजर ने लिखा, जबरदस्त, धरती पर भगवान। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यह तस्वीर कहां की है, ना ही तस्वीर में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+