CoWIN वैक्सीन सर्टिफिकेट में अगर कोई त्रुटि है तो जानें कैसे होगा सुधार ?
नई दिल्ली: अगर आपने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद CoWIN वैक्सीन सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया है, लेकिन उसमें त्रुटि है जैसे नाम, जन्म की तारीख या वर्ष या लिंग जैसी बुनियादी सूचना में गड़बड़ी है तो आप उसको करेक्ट करवा सकते हैं।

COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए और संक्रमित व्यक्तियों को पता लगाने और चिकित्सा सलाह के प्रसार के लिए भारत सरकार के मोबाइल एप्लिकेशन, आरोग्य सेतु ने अपने ट्विटर हैंडल पर वैक्सीन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले स्टेप की जानकारी साझा की है। जानें कैसे करें प्रमाणपत्र में हुई त्रुटि में सुधार
CoWIN पोर्टल पर जाएं
अपने काउइन टीकाकरण प्रमाण पत्र पर अपने नाम, जन्म का वर्ष और लिंग में सुधार करने के लिए उठाए ये कदम।
चरण 1: http://cowin.gov.in पर जाएं
चरण 2: अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करके साइन इन करें
चरण 3: अपने फोन पर प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें
चरण 4: सत्यापित करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें
चरण 5: खाता विवरण पर जाएं
चरण 6: कोविन टीकाकरण प्रमाणापत्र में जो त्रुटि है उसे दर्ज करें
चरण 7: 'समस्या क्या है?' के अंतर्गत 'प्रमाणपत्र में सुधार' पर क्लिक करें।
चरण 8: उन मुद्दों की जाँच करें जिन्हें 'नाम', 'लिंग', 'जन्म का वर्ष' से संशोधित करने की आवश्यकता है।
चरण 9: जारी रखें और वांछित परिवर्तन करें।
बता दें CoWIN पोर्टल अब हिंदी में भी उपलब्ध है। यूजर्स कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के उमंग ऐप या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से अपने COVID-19 टीकाकरण के लिए भी पंजीकरण कर सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा की गई मंगलवार शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में COVID-19 वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 23,88,40,635 तक पहुंच गई। मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 3,17,37,869 व्यक्तियों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल 3,16,134 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।












Click it and Unblock the Notifications