वीडियो: बीजेपी प्रवक्ता ने कहा- राहुल गांधी डस्टबिन में होते, अगर वो 'गांधी' नहीं होते
नई दिल्ली। अगर राहुल गांधी का सरनेम गांधी नहीं होता, तो वे राजनीति के डस्टबिन में फेंक दिए गए होते। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा टीवी डिबेट के दौरान इतने उलझ गए कि एक बार तो उनकी जुबान फिसल गई। टीवी डिबेट के दौरान भाजपा के संबित पात्रा और कांग्रेस नेता संजय निरूपम के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जहां बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया।

हिंदी न्यूज चैनल आज तक पर 16 दिसंबर को होने वाली राहुल गांधी की ताजपोशी पर बहस हो रही थी, तभी बीजेपी की तरफ बहस में मौर्चा संभाल रहे संबित पात्र ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को लेकर आपत्तीजनक टिप्पणी की। संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर उनके नाम के आगे गांधी ना लगा होता तो वे भारतीय राजनीति के डस्टबिन में फेंक दिये गए होते। संबित पात्रा ने साथ में यह भी कहा कि यह भारतीय राजनीति की विडंबना है कि इस मिसाइल (राहुल गांधी) को, जो कभी लांच नहीं हो सकता उसे बार-बार श्री हरिकोटा में खड़ा कर देते हैं।
डिबेट में संबित पात्रा का जवाब देते हुए, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी के नाम को लेकर BJP परेशान है वो इस बात को स्थापित करता है कि BJP राहुल गांधी से डरती है। निरुपम ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी बीजेपी एक ऐसा असभ्य परिवार है जहां बड़े-बुजुर्गों का अपमान होता है।












Click it and Unblock the Notifications