"अगर ममता सरकार रही, तो पश्चिम बंगाल में कभी भी घुस सकता है इस्लामिक स्टेट"

नई दिल्ली- बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण के बहाने बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीलंका में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की ओर से बांग्ला में जारी एक पोस्टर के बहाने उन्होंने ममती बनर्जी सरकार पर बहुत ही तीखा हमला बोला है।

If Mamata stays, Islamic State (ISIS) can enter West Bengal anytime-Kailash Vijayvargiya

रविवार को हावड़ा में भाजपा उम्मीदवार के प्रचार के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, "अगर ममता जी रहती हैं, तो इस्लामिक स्टेट (ISIS) पश्चिम बंगाल में कभी भी घुस सकता है। तब यह जम्मू एवं कश्मीर जैसा हो जाएगा। यह उनकी तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों ने सीमावर्ती राज्य में अपना आधार बना लिया है और आईएसआईएस (ISIS) की धमकी उसी का प्रमाण है।"

दरअसल, श्रीलंका में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) की ओर से किए गए सीरियल ब्लास्ट के बाद वहां एक संदिग्ध पोस्टर सामने आया है। ये पोस्टर इस्लामिक स्टेट (IS) समर्थित टेलीग्राम चैनल पर जारी हुआ था, जिसमें बांग्ला भाषा में लिखा हुआ था- "शीघ्रई आसछी, इंशाअल्लाह (जल्द ही आ रहा हूं)।" इस पोस्टर में 'मारसलात' का एक लोगो भी था, जो इस्लामिक स्टेट (IS) की एक सहयोगी ब्रांच है। बांग्ला में पोस्टर होने के कारण यह संदेह जताया गया है, कि इस्लामिक स्टेट (IS) का अगला निशाना बांग्लादेश या पश्चिम बंगाल भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+