'दोबारा शादी करनी है तो मैं CM से पूछने नहीं जाऊंगा', हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर बदरुद्दीन अजमल का पलटवार
Badruddin Ajmal on Himanta Biswa Sarma: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास कोई शक्ति नहीं है और उन्होंने केवल एक बच्चे को जन्म दिया है। वहीं दूसरी तरफ एक मैं हूं। मेरे सात बच्चे हैं। उनमें से कुछ युवा हैं, 40 साल के हैं।
बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि अगर मुझे दोबारा शादी करनी है तो मैं मुख्यमंत्री से पूछने नहीं जाऊंगा। उन्होंने सीएम हिमंत विस्वा सरमा के 'अगर वह दोबारा शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा करना चाहिए' बयना पर पलटवार किया है।

बदरुद्दीन अजमल पर क्या बोले थे हेमंत बिस्वा सरमा
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बदरुद्दीन अजमल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि बदरुद्दीन अजमल दूसरी या तीसरी शादी के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें जल्दी करना चाहिए, क्योंकि लोकसभा चुनाव बाद उन्हें इसका मौका नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 'विपक्षी गठबंधन INDIA बरकरार तो है लेकिन धरती पर नहीं...', CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
देश में बहु विवाह प्रथा पर लग जाएगी रोक
भारत में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने के बाद देश में बहु विवाह प्रथा पर अंकुश लगाया जा सकेगा। असम में हिमंत बिस्व सरमा सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है। इस बीच बदरुद्दीन अजमल के यूसीसी पर एक बयान को लेकर सीएम हिमंत ने कटाक्ष किया है।
उन्होंने कहा कि अगर बदरुद्दीन अजमल दूसरी या तीसरी शादी के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा करें, क्योंकि उसके बाद राज्य में बहुविवाह कानून द्वारा एक आपराधिक प्रथा बन जाएगी।
Dhubri: On Assam CM Himanta Biswa Sarma's 'if he is planning to marry again, he should do so ahead of the Lok Sabha polls' remark, AIUDF chief Badruddin Ajmal says, "He has no power and gave birth to only one child and I have seven children and few of them are now young, 40 years… pic.twitter.com/0R3VUDIBuE
— ANI (@ANI) April 1, 2024
यह भी पढ़ें- 'विपक्षी गठबंधन INDIA बरकरार तो है लेकिन धरती पर नहीं...', CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications