'विपक्षी गठबंधन INDIA बरकरार तो है लेकिन धरती पर नहीं...', CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बरकरार तो है लेकिन धरती पर नहीं बल्कि 'चंद्रमा और सूर्य' पर है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''INDIA गठबंधन बरकरार है, पृथ्वी पर नहीं, लेकिन शायद चंद्रमा और सूर्य पर। यहां हमने तृणमूल कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) जैसी कई पार्टियों की मौजूदगी नहीं देखी है... इसलिए, हम अपनी सामान्य आंखों से तो विपक्षी गठबंधन INDIA को नहीं देख सकते। हो सकता है कि ये सूर्य या चंद्रमा पर हो, इसलिए हम इसे नग्न आंखों से नहीं देख सकते हैं।''

कांग्रेस के बयान पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया पलटवार
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि INDIA गठबंधन लोकसभा में 272 सीटें जीत जाएगी। बता दें कि लोकसभा में कुल 543 सीट हैं और बहुमत का आंकड़ा 272 है।
इस बीच सीएम सरमा ने यह भी कहा कि भारत और विशेष रूप से असम के लोग आगामी लोकसभा चुनावों में रक्षात्मक रूप से नहीं, बल्कि 'स्वतंत्र रूप से और पूरे दिल से' भाग लेंगे और भाजपा को जिताएंगे।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''भारत के लोग और खासकर असमिया, इस चुनाव को रक्षात्मक स्थिति से नहीं लड़ेंगे। वे खुले मन से लड़ेंगे कि अभी हमारी पहचान पर कोई संकट नहीं है। बेशक, 20 सालों के बाद, यह एक अलग मामला है। इसलिए, यह एक ऐसा चुनाव होगा जिसमें असमिया लोग स्वतंत्र मन से शामिल होंगे।''
असम में कब होंगे चुनाव?
असम में 14 लोकसभा सीटें हैं। 2024 के आम चुनाव में असम में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होगी। पिछले 2019 के लोकसभा चुनावों में, सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों ने पूर्वोत्तर राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीट में से 18 संसदीय क्षेत्रों में जीत हासिल की, जिसमें असम में 11 सीटें शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications