तोगड़िया ने DM को दी धमकी, कहा हिंदुओं का बहुमत नहीं तो तू डीएम नहीं रह पाएगा'
नयी दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती के कार्यक्रम के मौके पर वीएचपी नेता प्रवीण तोगडिया ने बरेली के डीएम को सरेआम धमकी दे दी। बरेली में कार्यक्रम के दौरान तोगड़िया ने कहा कि अगर हिंदुओं का बहुमत नहीं रहा तो डीएम अपनी नौकरी नहीं कर पाएगा। मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि मैं यहां परमिशन न देने वाले डीएम को पूछना चाहता हूं कि डीएम यदि देश में हिंदुओं का बहुमत नहीं बचा तो तू देश में डिएम की नौकरी नहीं कर पाएगा।

आपको जानकार हैरानी होगी कि डीएम भी उसी सभा में मौजूद थे। डीएम की मौजूदगी में उन्होंने धमकी दे दी। इस धमकी की खबर मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभा में तोगड़िया ने एक बार फिर से 4 बच्चों वाले बयान का जिक्केर किया।
तोगड़िया ने साध्वी प्राची के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि 4 बच्चे पैदा करने की बात की तो लोग छातियां पीटने लगे।लेकिन जब मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करता है तो ये लोग क्यों चुप रहते हैं। उन्होंने मुसलमानों पर हमला करते हुए कहा कि मुसलमान चार बीबियाँ और 10 बच्चे पैदा करते है। उन्होंने कहा कि अगर दो बच्चों की बात करते हो तो कानून बनाओ।
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले साक्षी महाराज ने ये कह कर नए विवाद को जन्म दे दिया था कि हिन्दू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करें। साक्षी महाराज ने कहा था कि मैं हिंदू महिलाओं से आग्रह करना चाहता हूं कि वे कम से कम चार बच्चों को जन्म दें।












Click it and Unblock the Notifications