Farmer Protest: बोले राकेश टिकैत- जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं
नई दिल्ली। नए कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शन का आज 53वां दिन है। किसान शुरू से इसी बात पर अड़े हैं कि कृषि बिल को वापस लिया जाए। आज कनाटक दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों की आय दोगुनी होगी। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। कानून वापसी ही एकमात्र रास्ता है।

उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट नहीं गये थे, इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी के सामने भी पेश नहीं होंगे। जब तक कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं।टिकैत ने कहा, क्लॉज पर चर्चा वो करेगा जिसे कानून में संशोधन कराना हो, ये हमारा सवाल है ही नहीं। सरकार को ये तीनों कानून खत्म करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, आंदोलन में करीब 9वें दौर की वार्ता हो चुकी है, सरकार पूर्ण रूप से अड़ियल रुख कर रही है।
Recommended Video
टिकैत ने राजनीतिक पार्टी के समर्थन के आरोप का जवाब देते हुए कहा, हमारा आंदोलन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। हमारे आंदोलन को सभी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा, जब तक बिल वापस नहीं हो जाता है तक तक एक भी किसान प्रदर्शन स्थल से नहीं हिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications