'BJP में शामिल हो जाए धीरज साहू तो सभी आरोपों से हो जाएंगे मुक्त', IT कार्रवाई पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Dheeraj Sahu: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से आयकर विभाग के छापे में 200 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है। बीजेपी ने इस कार्रवाई पर कांग्रेस को जमकर घेरा है। इसको लेकर राजनीति तूफान खड़ा हो गया है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर बीजेपी का आरोप गलता है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी का यह कहना गलत है कि विपक्षी दल उसके साथ खड़े हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस में हैं और अपने व्यावसायिक हितों का दोष किसी पार्टी पर डालना गलत है। लेकिन एक बार धीरज साहू बीजेपी में शामिल हो जाएं तो वह मोदी वॉशिंग मशीन से साफ होकर सभी आरोपों से मुक्त हो जाएंगे।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि बीजेपी आरोपी लगाती है कि विपक्षी गठबंधन के नेता उसके साथ खड़े हैं और समर्थन कर रहे हैं। यह गलत बात है। वो काफी सालों से कांग्रेस में रहे। उसके बिजनेस का क्या इंटरेस्ट रहे होंगे, एक राजनीतिक पार्टी को इसके लिए दोष देना गलत बात है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है इसे बाहर का रास्ता दिखाओ। मैं फिर कहती हूं कि यही धीरज साहू बीजेपी में शामिल हो जाए तो उसके आरोप धुल जाएंगे। बीजेपी वाशिंग मशीन में धुलकर वह बेदाग हो जाएंगे। लेकिन हम मांग करते हैं अगर गलत हुआ है तो गलती की सजा भी होनी चाहिए। अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
वहीं, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की बैठक पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, क्योंकि पिछली बैठक में एक समिति का गठन किया गया था और यह निर्णय लिया गया था कि आने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी। सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications