कोरोना योद्धा की मौत पर उसके परिवार के सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी: ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना योद्धा की मौत पर उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी का ऐलान किया है। ममता ने बुधवार को कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए अगर किसी कोरोना वॉरियर की जान जाती है तो उसके परिवार से एक सदस्य को राज्य सरकार सरकारी नौकरी देगी। ममता बनर्जी ने कोरोना के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि ये बड़ा काम कर रहे हैं और इनका ख्याल रखना सरकार का फर्ज बनता है।

कोरोना योद्धा की मौत होने पर उसके परिवार के सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल सीएम ने बताया कि राज्य में 268 पुलिसकर्मी, 30 डॉक्टर, 43 नर्स, और 62 सरकारी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के कुल मामले 33 हजार पर पहुंच गए हैं। ममता बनर्जी ने बुधवार को कोरोना की स्थिति को लेकर अलग-अलग जिलों के साथ बैठक भी की।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में एक बार फिर बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के भीतर 29,429 सर्वाधिक मामले सामने आए हैं और 582 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,36,181 हो गई है, जिसमें 3,19,840 सक्रिय मामले, 5,92,032 ठीक और 24,309 मौतें शामिल हैं।

भारत सरकार ने जानकारी दी है कि देश में कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 63.20% हो गया है। वहीं रिकवरी/ डेथ का अनुपात अब 96.05% : 3.95% है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि 14 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 1,24,12,664 सैंपलों का टेस्ट किया गया है, जिसमें से 3,20,161 सैंपलों का टेस्ट कल यानि मंगलवार को हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+