जहां सीटों की चाह वहां अमित शाह

amit shah
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के खासमखास कहे जाने वाले अमित शाह के लिए इन दिनों एक स्लोगन बन गई है कि ‘जहां सीटों की चाह वहां अमित शाह'। भाजपा महासचिव और पार्टी के यूपी प्रभारी अमित शाह नबंर गेम खेलने में माहिर है। उनके अंदर सीटें जीतवाने का हुनर है। तभी तो जो भाजपा अब तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पहुंच तक नहीं बना पा रही थी वो अब यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का दावा कर रही है। ताजा एग्जिट पोल भी इसी ओर इशारा करते है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के नाम होगी।

बूथ लेवल पर भाजपा को मजबूती देकर अमित शाह ने यहां भाजपा को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित हुए तो इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ अमित शाह को मिलेगा।अमित शाह का दावा कि भाजपा यूपी में पोस्ट पोल सर्वे के नतीजों से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी और 55 से 60 सीटें जीतेगी। अमित शाह इसका श्रेय प्रदेश में बीजेपी की चुनावी रणनीति को और मोदी लहर को देते हैं, लेकिन जानकार मानते है कि यूपी में भाजपा की मजबूत स्थिति के पीछे सिर्फ अमित शाह की मेहनत और रणनीति है।

पढ़ें- हार की कगार पर खड़े हैं कांग्रेस के ये दिग्गज

अमित शाह ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि हमने पूरे प्रांत में प्लानिंग के तहत चुनाव लड़ा। हमने यूपी को 21 हिस्सों में बांटकर रणनीति बनाई। यूपी के हर गांव में हमने मोदी आने वाला है नाम से प्रचार किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने मोदी की लहर को वोटों में बदल दिया। अमित शाह के मुताबिक यूपी को आठ प्रांतीय हिस्सों में बांटकर हमने हर हिस्से में नरेंद्र मोदी की सभाएं कराईं जिसका पार्टी को फायदा मिला।

अमित शाह ने कहा कि मैं जनता के बीच रहता हूं और वहीं से मुझे ये कॉन्फिडेंस आता है। यूपी में काफी समय बाद भाजपा ने रोड पर जाकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी की जो लहर थी उसका भी फायदा भाजपा को यूपी में मिला। उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनावों में यूपी की कमान संभालने की इच्छा रखने वाले शाह ने कहा कि उनकी सरकार में क्या भूमिका होगी इसका फैसला कैबिनेट करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+