अब कोरोना को पकड़ेगी टीबी का पता लगाने वाली मशीन TrueNat, आईसीएमआर ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के चलते युद्ध जैसे हालात हैं। संक्रमित मामलों की संख्या 6 हजार को पार करते हुए 6412 हो गई है, जबकि इस महामारी से 199 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के विस्तार को देखते हुए शनिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए TrueNat- ट्यूबरक्लोसिस टेस्टिंग मशीन के इस्तेमाल को मान्यता दे दी है। बता दें कि इस मशीन का उपयोग टीबी की बीमारी जांचने के लिए किया जाता है।

ICMR validates TrueNat- a tuberculosis testing machine for COVID19 screening tests

गौरतलब है कि विश्व के कई देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे हैं, अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे विकसित देश भी इस महामारी के सामने घुटने टेक चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी होने के बाद राज्य सरकार ने शहरों और जिलों को सीन करना भी शूरू कर दिया है। इन इलाकों से ना कोई बाहर जा सकता है और ना ही किसी को अंदर आने की अनुमति होगी। कोरोना वायरस के फैलाव के एक कारण टेस्टिंग में कमी को भी बताया जा रहा है जिसको दूर करने के लिए आईसीएमआर ने टीबी का पता लगाने वाली मशीन के उपयोग को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: बजट से पहले मोदी सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे पर आई अच्‍छी खबर, कोर सेक्टर ग्रोथ में आया उछाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+