इस बैंक में है खाता तो झटपट चेक कर लीजिए मिनिमम बैलेंस, वरना देना होगा जुर्माना, Bank के नए नियम से हड़कंप
ICICI Bank minimum balance Rules: भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों की जरूरतों और बैंकिंग नियमों में लगातार बदलाव होते रहते हैं ताकि वित्तीय सेवाएं अधिक प्रभावी और सुरक्षित बन सकें। इसी कड़ी में भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपने मंथली एवरेज बैलेंस और नकद लेनदेन से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
ये नए नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे और खासतौर पर नए ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस की सीमा बढ़ा दी गई है, जिससे बैंकिंग व्यवहार में एक नई चुनौती सामने आ सकती है। इसके साथ ही नकद जमा-निकासी की सीमाएं भी कड़ी की गई हैं, जो ग्राहकों की वित्तीय योजनाओं को प्रभावित कर सकती हैं।

जानिए क्या-क्या बदला?
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) और नकद लेनदेन से जुड़े नियमों में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं
मंथली एवरेज बैलेंस बढ़ी
1 अगस्त 2025 से नए ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस सीमा बढ़ाई गई है।
मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में ₹50,000, अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ₹25,000 और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹10,000 रखना होगा।
पुराने ग्राहकों के लिए यह सीमा मेट्रो/शहरी में ₹10,000 और अर्ध-शहरी/ग्रामीण में ₹5,000 ही बनी रहेगी।
मिनिमम बैलेंस न रखने पर जुर्माना
यदि ग्राहक मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो 6% तक का जुर्माना या ₹500 (जो भी कम हो) लगाया जाएगा।
नकद जमा और निकासी पर नियम
- हर महीने केवल तीन मुफ्त नकद जमा की सुविधा रहेगी, उसके बाद ₹150 प्रति लेनदेन शुल्क लगेगा।
- नकद जमा की अधिकतम सीमा ₹1 लाख प्रति महीने तय की गई है।
- नकद निकासी भी महीने में तीन बार मुफ्त रहेगी।
- थर्ड-पार्टी द्वारा नकद जमा की सीमा ₹25,000 प्रति लेनदेन रखी गई है।
बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती
अप्रैल 2025 से ₹50 लाख तक की जमा राशि पर ब्याज दर 0.25% घटाकर 2.75% कर दी गई है।
इन बदलावों से नए ग्राहकों को अपने खातों में अधिक बैलेंस रखना होगा और नकद लेनदेन की सीमाएं भी कड़ी कर दी गई हैं, जिससे बैंकिंग खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
अन्य बैंकों में क्या है नियम
भारत के अन्य निजी और प्राइवेट बैंकों में भी मिनिमम बैलेंस और नकद लेनदेन से जुड़े नियम अलग-अलग होते हैं, जो आईसीआईसीआई बैंक की तुलना में आमतौर पर कम सख्त होते हैं।
अधिकांश बैंक जैसे एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, और कोटक महिंद्रा बैंक में मिनिमम बैलेंस की सीमा ₹2,000 से ₹10,000 के बीच होती है, जो क्षेत्र और खाते के प्रकार के अनुसार बदलती है। कई बैंकों ने सामान्य बचत खातों में मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को समाप्त भी कर दिया है।
ये भी पढ़ें Bank of Baroda Recruitment 2025: मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, चेक करें योग्यता और एग्जाम पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications