CA Result 2024 OUT: सीए इंटर रिजल्ट और फाइनल रिजल्ट जारी, जानिए कौन टॉपर AIR 1 शिवम मिश्रा?

ICAI CA Final, Inter Results 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर ICAI CA मई सत्र परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीए इंटर रिजल्ट और फाइनल रिजल्ट दोनों अधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icaiexam.icai.org देखे जा सकते हैं और डाउनलोड किए जा सकते हैं।

ICAI CA 2024 के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। संस्थान ने ICAI Result Website पर नोटिस जारी करके ये सूचना दी है। इसके मुताबिक सीए इंटर और सीए फाइनल रिजल्ट 2024 का लिंक 11 जुलाई को एक्टिव कर दिया गया है। ये नतीजे दिन के 11 बजे एक्टिव किए गए हैं।

ICAI CA Final Inter Results 2024

CA Results 2024 Topper Lits: सीए टॉपर लिस्ट

सीए फाइनल रिजल्ट के टॉपरों के भी नाम सामने आ गए हैं। इस साल शिवम मिश्रा ( Shivam Mishra) ने टॉप किया है। इन्हें सीए टॉपर मई 2024 रैंक 1 मिला हैं। वहीं रैंक 2 पर वर्षा अरोड़ा हैं। वहीं रैंक 3 पर किरण राजेंद्र सिंह और गिलमन सलीम अंसारी हैं।

  • रैंक 1: शिवम मिश्रा
  • रैंक 2: वर्षा अरोड़ा
  • रैंक 3: किरण राजेंद्र सिंह और गिलमन सलीम अंसारी

Who is CA Topper Shivam Mishra is AIR 1: कौन हैं सीए टॉपर शिवम मिश्रा?

सीए फाइनल परीक्षा में नई दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 83.33% (500 अंक) अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 480 अंकों के साथ वर्षा अरोड़ा हैं, जबकि AIR 3 पर मुंबई के किरण मनराल और गिलमन सलीम अंसारी संयुक्त रूप से हैं।

सीए इंटर परीक्षा में, भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय 89.67 प्रतिशत अंकों के साथ अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर युज सचिन करिया और योग्य ललित चांडक 89.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे हैं। तीसरे स्थान पर मंजीत सिंह भाटिया और हिरेश काशीरामका 86.50% अंक प्राप्त कर रहे हैं।

ICAI CA Final, Inter Results 2024 Pass Percentage: सीए रिजल्ट का पासिंग स्कोर?

ग्रुप I में फाइनल ईयर के 74887 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे जिनमें से 20479 पास हुए है। जिससे पास प्रतिशत 27.35% रहा है। जबकि ग्रुप II में 58891 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 21408 पास हुए। पासिंग प्रतिशत 36.35% है। दोनों ग्रुप में 35819 अभ्यर्थी बैठे, जिनमें से केवल 7122 पास हुए, जिससे कुल 19.88% अंक प्राप्त हुए हैं।

सीए ग्रुप 1 इंटर परीक्षा में बैठने वाले 1,17,764 अभ्यर्थियों में से 31,978 (27.15 प्रतिशत) पास हुए हैं। सीए इंटर ग्रुप 2 में कुल 71,145 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 13,008 उत्तीर्ण हुए (18.28 प्रतिशत)। दोनों ग्रुप में 59,956 अभ्यर्थी बैठे, जिनमें से केवल 11,041 (18.42 प्रतिशत) पास हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+