राठौड़ बोले- मोदी के फिटनेस चैलेंज वीडियो में नहीं आया कोई खर्चा, बताया किसने बनाया फ्री में वीडियो

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री के फिटनेस चैंलेज वीडियो पर कोई खर्च नहीं हुआ और शशि थरूर इसको लेकर झूठ ना फैलाएं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि मोदी की फिटनेस चैलेंज वीडियो को शूट करने में 35 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके जवाब में राठौर ने कहा कि थरूर का दावा गलत है।

IB minister Rathore to Shashi Tharoor No money was spent to shoot pm modi fitness video

राज्यवर्धन सिंह ने थरूर के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है कि आपने मोदी के वीडियो पर खर्च को लेकर जो आर्टिकल शेयर किया है वो पूरी तरह से झूठ है। पीएम के फिटनेस विडियो पर कुछ भी खर्च नहीं हुआ। उसे पीएमओ के विडियोग्राफर ने रिकॉर्ड किया था, ऐसे में उस पर कुछ भी अलग से खर्चा नहीं आया।

शशि थरूर ने सांसद ने ट्विटर पर एक आर्टिकल का लिंर एक लिंक शेयर करते हुए दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस के प्रचार में 20 करोड़ रुपए खर्च किए और पीएम मोदी का फिटनेस विडियो को तैयार करने के लिए 35 लाख खर्चे। थरूर के इस ट्वीट के जवाब में राठौड़ ने लिखा कि प्रधानमंत्री के फिटनेस विडियो पर कुछ भी खर्च नहीं हुआ है और आपका दावा सफेद झूठ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+