पहली नजर में प्यार... शादी और फिर तलाक...जानें अब कहां है IAS टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर?

पहली नजर में प्यार... शादी और फिर तलाक...जानें अब कहां है IAS टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर?

नई दिल्ली। साल 2015 IAS परीक्षा की टॉपर टीना डाबी एक बार फिर से सूर्खियों में हैं। टीना डाबी अपनी काबिलियत के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। साल 2015 की यूपीएसई की परीक्षा में टीना ने पहली रैंकिंग हासिल कर सूर्खियां बंटोरी तो वहीं अपनी शाही और फिर तलाक को लेकर भी चर्चा में रहीं। अब टीना एक बार फिर से सात फेरें लेने जा रही है। टीना डाबी उम्र में खुद से 13 साल बड़े आईएएस अधिकारी प्रदीप गंडावे के साथ दूसरी शादी करने जा रही है। टीना ने खुद अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए ये जानकारी दी है। टीना की दूसरी शादी के बीच उनके पहले पति के बारे में भी लोग सर्च कर रहे हैं।

टीना के पहले पति भी IAS अधिकारी

टीना के पहले पति भी IAS अधिकारी

साल 2015 में जब टीना UPSC टॉपर बनीं तो वहीं अतहर आमिर खान ने यूपीएसई की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद ये दोनों जब ट्रेनिंग के लिए मसूरी पहुंचे तो पहली ही नजर पर एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। खुद टीना ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि कैसे पहली बार में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। प्यार के बाद रिश्ता शादी तक पहुंचा और साल 2018 नें अतहर आमिर और टीना डाबी ने शादी कर ली। इस दौरान भी दोनों खूब चर्चा नें रहे थे।

 शादी के तीसरे साल ही तलाक

शादी के तीसरे साल ही तलाक

दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका। दोनों के रिश्तों में दरार देखने को मिलने लगी, लोगों को इस बात का अंदाजा तब मिला जब टीना डाबी ने अपने नाम के आगे से खान हटा लिया और अपने सोशल मीडिया से अपने पति को अनफॉलो कर दिया, हालांकि कुछ दिन बात खुद दोनों ने इस बात को सार्वजनिक कर दिया कि वो आपसी रजामंदी से अलग हो रहे हैं। साल 2020 में टीना और अतहर ने तलाक की अर्जी दी और अगस्त 2021 में दोनों अलग हो गए।

 कहां है अतहर आमिर

कहां है अतहर आमिर

आपको बता दें कि टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर मूल से जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और इन दिनों श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन और श्रीनगर सिटी लिमिटेड की सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। अतहर अपने काम को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। उन्हें साल 2022 में श्रीनगर स्‍मार्ट सिटी के लिए बेस्‍ट सिटी लीडर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिला। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है, जबकि ट्विटर पर 1 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अतहर अक्सर अपने काम की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+