VIDEO: IAS Sonal Goel ने चलाई चक्की, गाया हरियाणा का लोकगीत-'मेरा नौ डांडी का बीजणा'
2008 बैच की आईएएस सोनल गोयल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल की थी। हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं।

IAS Sonal Goel Viral Video Photo: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर सोनल गोयल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपनी तस्वीरें व वीडियो अक्सर ट्विटर हैंडल व फेसबुक पर शेयर करती रहती हैं। उनका ताजा वीडियो और तस्वीरें जरा हटकर हैं। इनमें सोनल गोयल पारंपरिक परिधान पहनकर न केवल चक्की चलाती बल्कि हरियाणा का लोकगीत गातीं नजर आ रही हैं। (वीडियो नीचे)

सोनल गोयल आईएएस की वायरल तस्वीरें
दरअसल, IAS सोनल गोयल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनल गोयल हरियाणा के ठेठ अंदाज में दिखाई दे रही हैं। घाघरा-चूनरी पहन रखी है। ग्रामीण परिधानों से सजी-धजी आईएएस अधिकारी सोनल गोयल खूब जम रही हैं। कभी चरखा तो कभी चक्की चलाते नजर आ रही है।

महारे दिल में है हरियाणा-सोनल गोयल
आईएएस सोनल गोयल ने वीडियो और फोटो के कैप्शन में लिखा कि 'हमारे देश की शान है हमारी संस्कृति।
प्रतापगढ़ फ़ार्म्स झज्जर में आज इन सब बहनों का स्नेह मिला। अपने भारत की धरोहर को संरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है। एक फोटो पर लिखा 'महारे दिल में है हरियाणा'

मैडम 1995 की याद दिला दी
वायरल वीडियो में आईएएस सोनल गोयल एक ग्रामीण महिला के साथ-साथ चक्की चलाते हुए हरियाणा का लोकगीत 'मेरा नौ डांडी का बीजणा' भी गा रही है। वीडियो पर कमेंट में आईएएस सोनल की खूब तारीफ की जा रहीहै। एक यूजर ने तो लिखा कि 'मैडम आपने 1995 की याद दिला दी' एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपको आईएएस नहीं बल्कि फैशन डिजाइनर बनना चाहिए था।

आईएएस सोनल गोयल की पोस्टिंग
- साल 2008 की आईएएस सोनल गोयल नई दिल्ली में त्रिपुरा भवन के रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।
- यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद त्रिपुरा कैडर में आईएएस बनीं। फिर साल 2016 में इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति पर हरियाणा आ गईं।
- सोनल गोयल गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सीईओ और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के अतिरिक्त सीईओ भी रहीं।
- सितंबर 2016 में नीति आयोग, संयुक्त राष्ट्र और MyGov द्वारा भारत को बदलने वाली शीर्ष 25 महिलाओं में जगह बनाई है।
- सोनल गोयल आयुक्त, नगर निगम फरीदाबाद और सीईओ, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद, जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर गोमती जिला त्रिपुरा, राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, एडीएम और कलेक्टर, दक्षिण त्रिपुरा, सीईओ अगरतला नगर परिषद, संयुक्त सचिव श्रम विभाग, एसडीएम, अंबासा, सहायक कलक्टर, पश्चिम त्रिपुरा के पद पर भी रहीं।

आईएएस सोनल गोयल की शिक्षा व परिवार
- आईएएस सोनल गोयल मूल रूप से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। स्कूली शिक्षा डीएवी से की।
- श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, डीयू, (वाणिज्य में दुनिया का अग्रणी शैक्षणिक संस्थान) की पूर्व छात्रा हैं, जहां से उन्होंने बी.कॉम (ऑनर्स) किया।
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय से एलएलएम किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। इग्नू से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की है।
- आईएएस सोनल गोयल पेशे से सीए हैं। इनकी मां का नाम रेणु गोयल है। सोनल की शादी आदित्य यादव, आईआरएस (सी एंड आईटी) से हुई। इनके दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications