PMO में तैनात IAS पुण्य सलिला श्रीवास्तव कौन हैं?, जिन्हें बनाया गया नया स्वास्थ्य सचिव
Punya Salila Srivastava IAS: केंद्र सरकार ने सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार 16 अगस्त को इस फेरबदल की घोषणा की।
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, IAS पुण्य सलिल श्रीवास्तव को स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के रूप में काम करेंगी। बता दें कि उन्होंने नवंबर 2020 से अक्तूबर 2021 तक गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया। आइए जानते हैं कौन हैं आईएएस पुण्य सलिल श्रीवास्तव...

जानें कौन हैं IAS पुण्य सलिल श्रीवास्तव
पुण्य सलिल श्रीवास्तव मूल रूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और उनका जन्म 1973 में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। बाद में, उन्होंने अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय से सार्वजनिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
1993 में IAS बनीं पुण्य सलिल श्रीवास्तव
साल 1993 में पुण्य सलिला श्रीवास्तव आईएएस अधिकारी बन गई थी। नौकरी करते हुए उन्होंने अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय से भी सार्वजनिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्हें साल 2001 में उन्हें जनगणना कार्यों में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रपति का रजत पदक से भी सम्मानित किया गया था।
विभिन्न पदों पर पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने किया कार्य
अपने करियर के दौरान, उन्होंने भारत सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है, तथा सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया है। आपको बता दें कि एजीएमयूटी कैडर की 1993 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव, 30 सितंबर को अपूर्व चंद्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी नई भूमिका संभालेंगी।
PMO में विशेष सचिव पर थीं कार्यरत
इस पदोन्नति से पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। श्रीवास्तव का सार्वजनिक सेवा में व्यापक अनुभव है। उन्होंने नवंबर 2020 से अक्टूबर 2021 तक गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त, वह उसी मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुकी हैं। उनके अनुभव में कोविड-19 महामारी के शुरुआती दिनों में कई प्रेस ब्रीफिंग का हिस्सा बनना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications