ये हैं IAS टीवी अनुपमा, जिनका नाम सुनते ही कांपने लगते हैं मिलावटखोर
नई दिल्ली। टीवी अनुपमा, केरल में यह नाम सुनकर मिलावटखोर कांपने लगते हैं। डर का आलम ऐसा है कि यहां अब व्यपारियों ने मिलावट करना छोड़ दिया है। जी हां टीवी अनुपमा केरल की आईएएस अधिकारी है और वर्तमान में फूड सेफ्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

इस यंग आईएएस के कारनामे जानकर आपको भी गर्व होगा। अनुपमा ने मात्र 15 महीने के अंदर 6 हजार से ज्यादा नमूने भरवाए और मिलवाटखोरी साबित होने पर 750 व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। आपको बता दें कि अनुपमा 2010 बैच की ऑल इंडिया में 4th रैंक की आईएएस है।
सब्जी मंडियों में करायी छापेमारी
आईएएस टीवी अनुपमा ने केरल में फल और सब्जियों की मंडियों पर छापेमारी कराई। नमूने लेकर जब जांच करायी गई तो सब्जियों और फलों में 100 फीसदी कीटनाशक मिले। ऐसा सब्जियों और फलों को जल्दी पकाने के लिए किया जा रहा था। यह जानकर अनुपमा हैरान रह गईं और उसके बाद ही उन्होंने फैसला लिया कि वो ऐसा करने वालों को कतई नहीं छोड़ेंगी।
सबसे खास बात ये है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ ही साथ अनुपमा ने घर पर सब्जियां उगाने की मुहिम शुरु की। उन्होंने लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करना शुरु किया और उनके इस मुहिम को केरल सरकार ने भी प्रमोट किया। इसका रिजल्ट यह आया कि जो केरल पहले 70 फीसदी सब्जियां तमिलनाडु और कर्नाटक से खरीदता था, अब 70 प्रतिशत सब्जियां खुद उगाता है।












Click it and Unblock the Notifications