क्यों आईएएस रिजु बाफना ने कहा, 'न आना इस देश मेरी लाडो'
भोपाल। एक अगस्त को आईएएस अधिकारी रिजु बाफना ने एक फेसबुक पोस्ट अपडेट की। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई। रिजु ने इस पोस्ट में लिखा, 'मैं सिर्फ प्रार्थना कर सकतीं हूं कि भारत में कभी कोई लड़की न पैदा हो।'

सेक्सुअल हैरेसमेंट का दर्ज कराया था केस
आखिर ऐसा क्या हो गया कि रिजु को अपने ही देश में यह सोचने पर मजबूर होना पड़ गया। ट्रेनी आईएएस रिजु ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक केस दर्ज कराया था। इस केस की जांच के लिए कोर्ट में जब वह पहुंची तो वहां वकीलों और जजों के रवैये से वह खुद को उत्पीड़त महसूस करने लगीं।
क्या था पूरा मामला
बाफना ने मानवाधिकार आयोग के अधिकारी संतोष चौबे के खिलाफ उन्हें अश्लील मैसेजेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई थी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कलेक्टर भरत यादव की मदद से उन्होंने चौबे के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया और चौबे को उनकी पोस्ट से तुरंत हटा दिया गया।
वकीलों और जज के रैवेय से लगी रिजु दुखी
जब वह ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के समाने अपना बयान दर्ज कराने पहुंची तो पर आसपास काफी वकील मौजूद थे। इसकी वजह से वह काफी असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने वकीलों से अनुरोध किया कि वे वहां से हट जाएं। इस पर वकील उन पर चिल्लाने लगें। उन्होंने रिजु से कहा कि वह अपने आफिस में एक ऑफिसर होंगी लेकिन कोर्ट में वह कुछ भी नहीं हैं।
जज के जवाब से हैरान रिजु
इसके बाद जब उन्होंने जज से यह बात कही तो जज का जवाब और भी हैरान करने वाला था। उन्होंने जज से इस घटना पर ध्यान देने को कहा और मांग की इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। इस पर जज ने जवाब दिया कि आप युवा हैं इसलिए ऐसी मांग कर रही हैं। जज और वकीलों के इस रैवेय ने ही रिजु को इतना आहत कर डाला कि उन्होंने अपना दर्द इस तरह से बयां किया।
हर जगह हैं 'ईडियट्स'
बाद में रिजु ने अपनी पोस्ट को एडिट किया और लिखा कि जज के रैवेय ने उन्हें ऐसा कहने पर मजबूर किया था। रिजु के मुताबिक उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर कोई संदेह नहीं है लेकिन इसमें अब बदलाव की जरूरत है। हालांकि वह यह कहने से भी नहीं चूकीं कि 'ईडियट्स' हर जगह होते हैं।
In my previous post, there was a line about women not being born in the country. I wrote that line in the spur of moment...
Posted by Riju Bafna on Monday, August 3, 2015
रिजु का यह दर्द फेसबुक पर देखकर उनके समर्थन में कई लोग आगे आ रहे हैं। हालांकि वकीलों ने उनके इस आरोप से साफ इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications