सरकारी स्कूल में बेटी के साथ मिड डे मील खाते हुए IAS अधिकारी की फोटो हुई वायरल
रायपुर। सरकारी अफसरों को लेकर अक्सर लोगों के दिमाग में एक भ्रष्ट शख्स की तस्वीर छप जाती है जो हर काम के लिए घूस लेता है, लेकिन आज जिस सरकारी अधिकारी से हम मिलने जा रहे है उसके बारे में जानकर आपका नजरिया बदल जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक आईएएस अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है जो अपने अपनी बेटी के साथ सरकारी स्कूल में मिड डे मील खा रहे है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के डीएम अवनीश शरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अवनीश एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में अपनी बेटी के साथ बैठकर मिड डे मील खा रहे हैं। अवनीश ने अपनी बेटी के किसी बड़े निजी स्कूल में पढ़ाने के बजाए बलरामपुर के सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया। इसी साल जुलाई में उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला वहां करवाया है।
इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी को एक साल तक आंगनबाड़ी में भेजा। अवनीश चाहते हैं कि लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें, ताकि इन स्कूलों की हालत बेहतर हो सके। लोग अवनीश की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग उनकी सादगी और उनके विचारों से काफी प्रेरित हो रहे है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications