'आपकी छोटी सी कोशिश किसी के दिन को खास बना सकती है', IAS ने शेयर किया बच्चे का वीडियो

नई दिल्ली, 02 मई: सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो हैं, जो न सिर्फ हमें जागरुक करते हैं बल्कि दूसरों की मदद करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक छोटा लड़का लोगों को बड़ी सीख देते हुए सड़क किनारे बैठे फूल विक्रेताओं को पानी की बोतलें बांटता दिख रहा है। यह लड़का कौन है ? यह वीडियो कहां का है ? इसके बारे में तो नहीं, लेकिन दिल को खुश कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

'आपकी छोटी सी कोशिश किसी के दिन को खास बना सकती है'

'आपकी छोटी सी कोशिश किसी के दिन को खास बना सकती है'


आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, Your Small Kindness Can Make Someone's Day Special (आपकी छोटी सी कोशिश किसी के दिन को खास बना सकती है)।

बूढ़ी महिला ने बच्चे को दिया आशीर्वाद

बूढ़ी महिला ने बच्चे को दिया आशीर्वाद

वीडियो में एक छोटा लड़का तेज धूप में पानी की बोतलें लिए उन लोगों के पास पहुंचता है, जो सड़क किनारे बैठकर फूल बेचने का काम कर रहे हैं। लड़का उन्हें पानी की बोतल देता है, उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है और लड़का अपना काम जारी रखता है। सड़क किनारे बैठी एक बूढ़ी महिला बच्चे को आशीर्वाद भी देती है। लड़का पास में बैठे फूल विक्रेताओं के बच्चों के साथ बातचीत भी करता है।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

आईएएस अवनीश शरण ने यह वीडियो एक मई को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया था। इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 1700 से ज्यादा रीट्वीट्स, जबकि करीब 15 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। ट्विटर यूजर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''अति सुंदर बेटे का प्रयास सुख देने वाला''। वहीं, हिमांशु नाम के एक यूजर ने लिखा, ''हृदय की पवित्रता का सुनहरा दृश्य''।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं आईएएस अवनीश शरण

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं आईएएस अवनीश शरण

आईएएस अवनीश शरण 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। यूपीएससी के एग्जाम में अवनीश शरण 77वीं रैंक हासिल करके आईएएस बने। अवनीश शरण छत्तीसगढ़ बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अवनीश शरण सबसे पहले उस वक्त चर्चा में आए जब 2017 में बलरामपुर के कलेक्टर रहते हुए भी उन्होंने अपनी बेटी वेदिका का एडमिशन एक सरकारी विद्यालय में कराया था। इतना ही नहीं, डिलीवरी के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज भी सरकारी अस्पताल में कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+