Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं IAS पति-पत्नी क्षितिज और शीतला, इंदौर पानी कांड के बाद चर्चा में आए, गजब है दोनों की Love Story

IAS Couple Kshitij singhal Sheetla Patle: मध्य प्रदेश में इन दिनों एक IAS कपल क्षितिज सिंघल और शीतला पटले की जोड़ी खूब चर्चा में है। वजह सिर्फ उनकी पोस्टिंग नहीं, बल्कि वे फैसले हैं जो सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हैं।

एक तरफ इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद नगर निगम की कमान संभालने वाले IAS क्षितिज सिंघल हैं, तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी सिवनी की कलेक्टर IAS शीतला पटले, जिन्होंने कड़ाके की ठंड में मानवीय पहल कर लोगों का दिल जीत लिया। यही वजह है कि यह पति-पत्नी अफसर की जोड़ी काम के साथ-साथ अपनी दिलचस्प लव स्टोरी को लेकर भी सुर्खियों में है।

IAS Couple Kshitij singhal Sheetla Patle

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत और करीब 200 लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। मध्य प्रदेश सरकार ने 2 जनवरी 2026 को बड़ा फैसला लेते हुए तत्कालीन नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव को हटाया और IAS क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया।

सरकार का यह कदम एक तरह से 'संकटमोचक' फैसला माना जा रहा है। इंदौर, जो देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाता है, वहां पेयजल संकट से प्रशासन की साख पर सवाल खड़े हो गए थे। अब इस बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने और लोगों का भरोसा दोबारा जीतने की जिम्मेदारी क्षितिज सिंघल के कंधों पर है।

🟡 कौन हैं IAS क्षितिज सिंघल (Who is IAS Kshitij singhal)

IAS क्षितिज सिंघल 2014 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2013 में ऑल इंडिया रैंक 83 हासिल की थी। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले क्षितिज सिंघल को शुरुआत में ओडिशा कैडर मिला था।

प्रशासनिक करियर में वे सागर जिला पंचायत के CEO, सिवनी जिला कलेक्टर, उज्जैन नगर निगम आयुक्त और मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के MD जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। उज्जैन में उनके कामकाज को लेकर उन्हें एक सख्त लेकिन फैसले लेने वाले अफसर के रूप में जाना गया।

IAS Couple Kshitij singhal Sheetla Patle

🟡 कौन हैं IAS शीतला पटले (who is Sheetla Patle)

IAS शीतला पटले कृषि अधिकारी डीएल पटले और शिक्षिका प्रमिला पटले की बेटी हैं। UPSC में सफलता मिलने के बाद उनका बालाघाट से छिंदवाड़ा तक भव्य स्वागत हुआ था। फूल-मालाओं, आतिशबाजी और लोगों की भीड़ ने उन्हें एक प्रेरणादायक चेहरा बना दिया। वे सिवनी से पहले नरसिंहपुर की जिला कलेक्टर रह चुकी हैं। उनके कामकाज में प्रशासनिक सख्ती के साथ मानवीय दृष्टिकोण साफ झलकता है।

शीतला पटले का जन्म 13 नवंबर 1975 को खरगोन जिले में हुआ था। उन्होंने UPSC 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक हासिल की थी। यह उनका तीसरा प्रयास था। उनकी यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं।

IAS Couple Kshitij singhal Sheetla Patle

इंदौर में जहां क्षितिज सिंघल को संकट संभालने की चुनौती मिली है, वहीं उनकी पत्नी IAS शीतला पटले सिवनी में मानवीय फैसलों के लिए तारीफ बटोर रही हैं। 3 जनवरी 2026 को जब मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी, तो शीतला पटले ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।

वन विभाग और ग्राम पंचायतों की मदद से सूखी लकड़ियों का इंतजाम किया गया ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। यह फैसला सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि संवेदनशील सोच का उदाहरण बन गया।

🟡 कैसे शुरू हुई IAS शीतला पटले और IAS क्षितिज सिंघल की लव स्टोरी

क्षितिज सिंघल और शीतला पटले की मुलाकात LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई, फिर यह रिश्ता प्यार में बदला और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। अफसर से अफसर तक की यह लव स्टोरी आज भी सिविल सेवा की दुनिया में खास मानी जाती है।

क्षितिज सिंघल ने बिना मुहूर्त शीतला पटले के साथ कोर्ट मैरिज की थी,जिसके बाद वो चर्चा में आए थे। हालांकि बाद में उन्होंने रीति-रिवाजों से भी शादी की थी।

IAS शीतला पटले से शादी के बाद क्षितिज सिंघल ने मैरिज ग्राउंड पर कैडर परिवर्तन के लिए आवेदन किया। इसके बाद वे ओडिशा से मध्य प्रदेश कैडर में आ गए। दोनों ने कुछ साल पहले नए साल के मौके पर कोर्ट मैरिज की थी, जो उस वक्त प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी।

IAS Couple Kshitij singhal Sheetla Patle

IAS क्षितिज सिंघल और शीतला पटले की कहानी सिर्फ प्रशासनिक सफलता की नहीं, बल्कि संतुलन की भी है। एक तरफ जिम्मेदार पद, दूसरी तरफ परिवार और मानवीय फैसले। यही वजह है कि यह IAS कपल आज न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

🟡 इंदौर में अब सबसे बड़ी परीक्षा

इंदौर में दूषित पानी कांड के बाद क्षितिज सिंघल के सामने बड़ी चुनौती है। आधिकारिक तौर पर प्रशासन ने 6 मौतों की पुष्टि की है, जबकि आंकड़ा 16 तक पहुंचने की बात सामने आई है। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना और शहर की स्वच्छता व स्वास्थ्य की छवि को दोबारा मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+