आइएएफ, नेवी भी मलेशियन फ्लाइट की तलाश को तैयार

इंडियन एयरफोर्स और इंडियन नेवी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि एयरक्राफ्ट्स को गायब प्लेन की तलाश के लिए स्टैंडबार्इ पर रखा जा चुका है।
एयरफोर्स के प्रवक्ता की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। मलेशिया की सरकार की ओर से बुधवार को ही भारत से मदद की मांग की गई थी और अब इस प्लेन की तलाश को अंडमान एवं निकोबार आईलैंड पर बढ़ाया जा रहा है।
इस इलाके भारत की तीनों सेनाओं की सेवाएं हैं और एयरफोर्स और इंडियन नेवी की ओर से यहां पर लगातार गश्त भी लगाई जाती है।
इंडियन एयरफोर्स की ओर से डॉर्नियर एयरक्राफ्ट के अलावा एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स को इअंडमान एवं निकोबार में तैनात कर दिया गया है तो वहीं इंडियन नेवी ने भी पी-18 और टीयू-142 मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तैनात कर दिया है।
मलेशिया की ओर से मदद मांगे जाने के बाद ही सरकार ने मदद एयरक्राफ्ट का पता लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मलेशिया की इस फ्लाइट में पांच भारतीय भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications