कारगिल जंग की हीरो रही स्क्वाड्रन को मिली राफेल की कमान, इस एयरबेस पर तैनात होंगे नए फाइटर प्लेन
Recommended Video
अंबाला। फ्रांस से खरीदे जाने वाले लड़ाकू विमान राफेल की तैनाती अंबाला वायुसेना स्टेशन पर की गई है। राफेल को करगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाली 'गोल्डन ऐरोज' 17 नंबर स्क्वाड्रन में रखा गया है। भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने 17 स्क्वाड्रन को फिर से गठित किया है। जो राफेल को संचालित करने वाली पहली इकाई होगी। स्क्वाड्रन के गठन पर बोलते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि, कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह को स्क्वाड्रन प्रतीक चिन्ह सौंपते हुए मुझे खुशी हो रही है।

'गोल्डन ऐरोज' 17 स्क्वाड्रन को फिर से गठित किया गया
वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ मंगलवार को अंबाला वायु सेना बेस पहुंचे। यहां पर एक समारोह में उन्होंने 'गोल्डन ऐरोज' 17 स्क्वाड्रन को फिर से गठित करने की ऐलान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा कि, 'गोल्डन ऐरोज' पेशेवर उत्कृष्टता और समर्पण का एक प्रतीक रहा है। अंबाला के साथ 17 स्क्वाड्रन का जुड़ाव 1951 में यहां बनने के बाद से ही है। यह अंबाला में फिर वापस आ गया है।

करगिल जंग में हीरो है 17 स्क्वाड्रन
'17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन' राफेल उड़ाने वाली पहली स्क्वाड्रन होगी। एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अनुपम बैनर्जी ने बताया कि अम्बाला में गोल्डन एरो स्क्वाड्रन को तैनात किया जा रहा है। फ्रांस से 36 राफेल खरीदे जा रहे हैं। इन्हें पाक सीमा के पास अम्बाला और चीन सीमा के पास हाशीमारा एयरबेस पर तैनात किया जाना है। राफेल इसी माह से मिलने लगेंगे। 17 नंबर स्क्वाड्रन में पहले मिग 21 (टाइप-96) फाइटर जेट था जो कि बठिंडा में तैनात थे। अब इस स्क्वाड्रन के सभी मिग 21 रिटायर हो चुके हैं इसलिए इस स्क्वाड्रन में अब राफेल को शामिल किया जा रहा है।
3 साल पहले स्क्वाड्रन को वायुसेना ने भंग कर दिया था
एक दिलचस्प बात ये है कि करगिल युद्ध के दौरान वायुसेना प्रमुख ने इसी 17 नंबर स्क्वाड्रन को कमांडिंग ऑफिसर यानि सीओ के तौर पर कमांड किया था। लेकिन 3 साल पहले स्क्वाड्रन को वायुसेना ने भंग कर दिया था। जिसे मंगलवार को एक बार फिर से जीवित किया गया है। स्क्वाड्रन की स्थापना 1951 में की गयी थी और शुरू में इसने हैविलैंड वैंपायर एफ एमके 52 लड़ाकू विमानों की उड़ानों को संचालित किया था। 1999 के युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर के समय स्क्वाड्रन बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications