पी. चिदंबरम का Tweet- दोपहर 12.30 पर करूंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बुधवार को जेल से बाहर आए जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर कहा है कि आज वो दिन में 12.30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आए चिदंबरम ने कहा कि उनके खिलाफ एक भी आरोप तय नहीं किए गए हैं, लेकिन इस बार में विस्तार में अपनी प्रेसवार्ता में बताऊंगा, बता दें कि तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के तुरंत बाद पी चिदंबरम कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे थे, पी चिदंबरम के साथ उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी थे।

इसके बाद पी चिदंबरम ने कहाकि, 106 दिन तक कैद में रखा गया, आज मैं इतने दिन बाद आजादी की सांस ले रहा हूं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। जिसमें कहा गया है कि, वे केस के बारे में प्रेस ब्रीफिंग नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी कल दिल्ली में पी. चिदंबरम के आवास पर उनसे मुलाकात की। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में पी. चिदंबरम को कल सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी।
21 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे चिदंबरम
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आईएनएक्स मीडिया से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पिछले 22 अक्टूबर को ही उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन उससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें इसी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। चिदंबरम को सबसे पहले सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वे ज्यादातर वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद रहे।












Click it and Unblock the Notifications