शीना बोरा मर्डर केस: इंद्राणी के सेक्रेटरी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। रिश्‍ता, धोखा और अवैध संबंधों के मकड़जाल के बीच शीना बोरा हत्‍याकांड में आए दिन नये मोड़ आ रहे हैं। अब हत्‍याकांड की मुख्‍य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पर्सनल सेक्रेटरी रही काजल शर्मा ने एक खुलासा किया है और बताया है कि शीना के इस्‍तीफे पर फर्जी हस्‍ताक्षर करने के लिए उसपर दबाव बनाया गया था।

Indrani Mukerjea

उसने पहले ऐसा करने से इंकार किया लेकिन बाद में उसे ऐसा करना पड़ा। इस केस में संबंधित जरूरी दस्‍तावेज उसने पुलिस को पहले ही सौंप दिए हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के सामने काजल शर्मा और पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल ने अपना बयान दर्ज कराया है। काजल ने कोर्ट को बताया कि वह इंद्राणी-पीटर की INX कंपनी में 2002 से 2011 तक बतौर पर्सनल सेक्रेटरी कार्यरत थी।

मई 2012 को इंद्राणी ने उन्‍हें लंदन से फोन करके कहा कि वह मेल के जरिए शीना का इस्‍तीफा भेज रही है। वह उसपर फर्जी साइन करके रिलायंस मुंबई मेट्रो को भेज दे। उसने इसके पीछे का कारण बताया कि शीना अमेरिका में है इसलिए ऐसा करना पड़ रहा है। काजल ने कोर्ट को बताया कि उसने पहले ऐसा करने से मना किया था लेकिन बॉस के दबाव के चलते उसे ऐसा करना पड़ा।

काजल ने बताया कि उसने मेल की कॉपी पर शीना के फर्जी साइन किए फिर उसे रिलायंस मेट्रो के ऑफिस भेज दिया। इसके बाद शीना बोरा के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उसका रेट एग्रीमेंट भी कैंसिल कराया। 22 अप्रैल, 2012 को ऑफिस ब्यॉय प्रदीप बाघमारे ने इंद्राणी के निर्देश पर उनका वर्ली स्थित घर साफ किया था। उसके बाद उसे 25 अप्रैल तक घर आने से मना कर दिया था। इंद्राणी अपने पूर्व ड्राइवर श्यामवर के बहुत करीब थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+