कैसी महिलाओं को संसद में देखना चाहते हैं राहुल गांधी?

rahul gandhi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने की कवायत में जुट गई है। जो पार्टी सरकार में है वो अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटी है तो विपक्षी पार्टियां लोगों का भविष्य बेहतर बनाने का सपना दिखा रही है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सरकार की कामयाबियों को गिनाते नहीं थक रहे हैं। मणिपुर की अपनी रैली में राहुल ने एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्तिकरण चाहती है।

महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे राहुल ने बॉक्सर मैरी कॉम की तारिफ की और कहा कि वह मैरी कॉम जैसी महिलाओं को पार्लियामेंट में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मैरी कॉम जैसी सशक्त महिलाएं संसद में आए क्योंकि मैरी कॉम महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं।

राहुल गांधी महिलाओं को संसद में 50 फीसदी तक भागीदारी देने पर जोर देते रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली लगातार दो सरकारों के कार्यकाल में 33 फीसदी आरक्षण भी नहीं मिल पाया। गौरतलब है कि राहुल गांधी इन दिनों लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धूंआधार चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी के दौरान वो मणिपुर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+