'अंधेरे में जी रहे, मुसलमानों को मोदी के 'उजाले' की जरूरत', BJP के एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी ने क्यों कहा ऐसा

M Abdul Salam News: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी लिस्ट में केरल की मल्लापुरम सीट से एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार एम अब्दुल सलाम को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद से ही एम अब्दुल सलाम पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की तारीफ में लग गए है।

एम अब्दुल सलाम ने कहा है कि, 'मेरा प्राथमिक काम मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अंधेरे दिमाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'रोशनी' को भरने की जरूरत है। अंधेरे में जी रहे, मुसलमानों को मोदी के 'उजाले' की अभी बहुत जरूरत है।'

M Abdul Salam

एम अब्दुल सलाम ने कहा है कि, 'मैं उन्हें यह एहसास दिलाना चाहता हूं कि वे अपने चारों ओर बने अंधेरे में रह रहे हैं। पीएम मोदी ने मुसलमानों और ईसाइयों के विकास के लिए बड़ी मात्रा में समय और पैसा खर्च किया है, जिसें हमें पहचानने की जरूरत है।'

एम अब्दुल सलाम बोले - 'मुसलमानों का एक सख्त धार्मिक नेटवर्क है, मदरसों द्वारा...'

एम अब्दुल सलाम ने कहा है कि, ''कि इस क्षेत्र के लोगों को सालों से गुमराह किया गया है और वे अंधेरे में रह रहे हैं, जबकि कई लोग 'दूसरों के बनाए अंधेरे' में रह रहे हैं। इलाके में मुसलमानों का एक सख्त धार्मिक नेटवर्क है और उन्हें मदरसों द्वारा बताया जाता है। वे एक अलग ही जमाने में जी रहे हैं। मेरा लक्ष्य लोगों को रौशनी दिखाना है। उनके दिलो-दिमाग में मोदी और विकास की रोशनी बिखेरना है।"

एम अब्दुल सलाम बोले- भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं

एम अब्दुल सलाम ने कहा कि, ''भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं। भारतीय मुसलमानों को सउदी अरब से भी ज्यादा सुरक्षित ठिकाना भारत में ही है। उन्हें वह करने की स्वतंत्रता है जो वे चाहते हैं। वे अपने धर्म को व्यक्त कर सकते हैं, उसका विस्तार कर सकते हैं और उन्हें लोकतांत्रिक स्वतंत्रता है। एम अब्दुल सलाम ने विपक्ष के भारतीय गठबंधन पर झूठा प्रचार करने का भी आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+