विजया माल्या ने किया Tweet, कहा मैं भागा नहीं, न भगोड़ा हूं..
नई दिल्ली। कोर्ट से लेकर संसद तक में विजय माल्या को लेकर बहस हो रही है, विपक्ष सरकार पर माल्या को देश से भगाने का इल्जाम लगा रहा है तो वहीं माल्या के प्रवक्ता को भी नहीं पता कि उनके मालिक कहां है।
लेकिन इस बीच शुक्रवार सुबह विजय माल्या ने गुस्से में ट्वीट किया और कहा कि मैं मैं भागा नहीं, न भगोड़ा हूं..मैं एक अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मैन हूं जो अक्सर विदेशी टूर करता रहता है। मुझे जबरदस्ती मीडिया में उछाला जा रहा है। मीडिया मेरे सारे अच्छे कामों को भूल गया है।
माल्या ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि वो एक सांसद हूं और उन्हें कानून पर भरोसा है, हमारी कानून व्यवस्था मजबूत है और वो उसका सम्मान करते हैं।
मालूम हो किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक, शराब कारोबारी और राज्यसभा सांसद विजय विट्ठल माल्या 2 मार्च से ही देश से गायब हैं उनके ऊपर 17 बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए कर्ज है।













Click it and Unblock the Notifications