'पास वाली कुर्सी अब तक खाली है क्योंकि...' नागालैंड के मंत्री अलोंग के ट्वीट पर आया शादी डॉट कॉम का जवाब
नागालैंड के मंत्री अलोंग का इन दिनों भी एक मजाकिया ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर शादी डॉट कॉम के फाउंडर ने भी रिएक्ट किया है।

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलोंग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर उनके कई पोस्ट भी वायरल होते रहते हैं। कहीं वे खाने की फोटो पोस्ट करते हैं तो कभी मनोरंजन से भरी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। वहीं, अब उन्होंने मूवी थियेटर में अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो बहुत ही मजाकिया पोस्ट है। जिसे पढ़कर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल, ट्विटर पर अपलोड की गई तस्वीर में मंत्री एक सिनेमाघर के अंदर आरामकुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है "अनुमान लगाओ! क्या सोफा मेरे साथ आराम कर रहा है या मैं सोफे के साथ आराम कर रहा हूं? इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा, "पीएस- मेरे बगल में कुर्सी खाली है क्योंकि मैंने अभी तक अनुपम मित्तल जी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया"। हालांकि मैं अभी अवतार फिल्म देख रहा हूं।
Recommended Video

इस ट्वीट के जरिए मंत्री शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल के पिछले साल जुलाई में उनके ट्वीट के जवाब का जिक्र कर रहे थे। अलोंग ने पुष्टि की थी कि वह अविवाहित हैं और "अभी भी एक अच्छी लड़की की तलाश कर रहे हैं"।
वहीं, तेमजेन इमना अलोंग के ट्वीट पर शादी डॉट कॉम के फाउंडर ने भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- कुछ करना पड़ेगा। साथ ही मित्तल ने कहा कि मैं अभी भी मदद करने को तैयार हूं। "प्रस्ताव अभी भी खुला है,"। इसके अलावा कई यूजर्स ने भी मंत्री के ट्वीट पर रिएक्ट किए और मजे लिए।
एक यूजर ने लिखा कि'जाहिर है सोफा आपके साथ रिलैक्स कर रहा है। जबकि एक यूजर ने लिखा कि आप और सोफा दोनों एक साथ आराम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप अब भी मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। वहीं, कई यूजर्स ने मंत्री के पंच लाइन की तारीफ की।
ये भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी ने छात्रों को दिया मंत्र, बोले- नकल से नहीं बन सकती जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications