नागरिकता कानून: फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट बोले- 'देश को आग की लपटों में देख बेहद परेशान हूं'

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब इस मामले में फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत परेशान हूं। पूरा देश आग की लपटों में है। उसके बाद भी अगर कोई नहीं देख सकता है, तो यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर युवा सड़कों पर है, तो हमें इस पर गौर कर चर्चा करने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ है।

मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन हुए

मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन हुए

बता दें मुंबई में भी इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखा गया है। जिसमें फरहान अख्तर समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान फरहान अख्तर के खिलाफ हिंदू संगठन के संस्थापक ने शिकायत दर्ज करवाई है। उनपर सीएए के तथ्यों से छेड़छाड़ के साथ उन्हें ट्विटर पर प्रस्तुत करने का आरोप लगा है।

फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज

फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज

फरहान के खिलाफ साइदाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। फरहान पर ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी टिप्पणी के जरिए दलित और मुस्लिम समुदाय के बीच भय फैलाया है। इस बारे में साइदाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और तथ्यों की जांच की जा रही है। इस मामले में कानूनी सलाह भी ली जा रही है कि इस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है या नहीं।

फरहान ने गलतबयानी करते हुए ट्वीट किया

फरहान ने गलतबयानी करते हुए ट्वीट किया

शिकायत में फरहान के लिए कहा गया है कि उन्होंने ट्विटर पर फोटो के साथ एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने गलतबयानी करते हुए लिखा है कि हालिया नागरिकता संशोधन कानून मुसलमान, ट्रांसजेंडर, दलित और दस्तावेज न रखने वाले भूमिहीनों के खिलाफ है। इन लोगों को जेल या हिरासत शिविरों में रखे जाने के साथ-साथ वापस भेजे जाने का भी प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+