शाहीन बाग में पिस्टल लेकर घुसने वाला कौन है मोहम्मद लुकमान, किस पार्टी से है जुड़ा?

नई दिल्‍ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के विरोध में प्रदर्शन अभी भी जारी है। इसी प्रदर्शन के बीच मंगलवार को एक शख्स पिस्तौल लेकर शाहीन बाग पहुंच गया। इतना ही नहीं उसने प्रदर्शन के बीच पिस्‍तौल निकालकर हवा में लहरा दी। हालांकि वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। युवक की पहचान हो गई है। उसका नाम मोहम्मद लुकमान है। उसे प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। दावा ये भी किया जा रहा है कि लुकमान आम आदमी पार्टी से ताल्‍लुक रखता है और विधायक अमानुतल्ला खान का करीबी बताया जा रहा है। न्‍यूज चैनल टाइम्‍स नाऊ ने लुकमान से खास बातचीत की और जानने की कोशिश की कि वो किस पार्टी से संबंध रखते हैं। विस्‍तार से जानिए

आम आदमी पार्टी से जुड़े होने पर लुकमान ने दिया ये जवाब

आम आदमी पार्टी से जुड़े होने पर लुकमान ने दिया ये जवाब

आम आदमी पार्टी से जुड़े होने पर लुकमान ने सफाई दी। लुकमान ने कहा, 'मैं किसी पार्टी से नहीं जुड़ा हूं और कोई पार्टी ऐसा कहती है तो यह गलत है। मैं अमानुतल्ला खान से जुड़ा हुआ नहीं हूं।' उन्होंने प्रदर्शनकारियों के लिए भी कहा कि सब मेरे अपने लोग हैं और मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। आपको बता दें कि बीजेपी ने आरोप लगाया था कि लुकमान आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है।

लाइसेंसी पिस्टल जमा नहीं करवाया ये मेरी गलती

लाइसेंसी पिस्टल जमा नहीं करवाया ये मेरी गलती

लुकमान ने कहा कि मेरी गलती है कि मैं अपना लाइसेंसी पिस्टल जमा नहीं करवा पाया। उन्होंने कहा, 'मैं यहां का पुराना बाशिंदा हूं। मेरी गलती है कि मैं गन लेकर चला गया, मेरे ध्यान में नहीं था मेरे पास गन है। मुझे लगा था कि हमारी बात लोग मान लेंगे और रास्ता खुल जाएगा तो सबका भला होगा।'

45 दिनों से शहीन बाग में हो रहा है प्रदर्शन

45 दिनों से शहीन बाग में हो रहा है प्रदर्शन

शाहीन बाग में महिलाओं को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 45 दिनों से ज्यादा हो गए हैं। जवान से लेकर वृद्ध महिलाएं नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि जब तक सरकार ये कानून वापस नहीं ले लेती हैं, तब तक वो वहां से नहीं हटेंगी। महिलाओं के प्रदर्शन के चलते दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क भी बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+